{"_id":"693887409a2f0ca65101a8fe","slug":"250-people-underwent-health-check-up-amid-the-strike-karnal-news-c-18-knl1018-798141-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हड़ताल के बीच 250 लोगों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हड़ताल के बीच 250 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
Wed, 10 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। डाॅक्टरों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल के दूसरे दिन भी उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सामान्य दिखाई दी। डाॅक्टरों की हड़ताल के दौरान आपातकालीन व्यवस्था के चलते करीब 250 लोगों की जांच की गईं। नवजात शिशुओं और सर्जरी संबंधी जांच के लिए आए लोगों की भी जांच की गई और दवाएं भी दी गईं। डाॅ. एसएस अरोड़ा ने बताया कि उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं सदस्यों की ओर से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आज दंत चिकित्सा, लेबर रूम, एक्सरे, फार्मेसी और प्रयोगशाला की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से चलाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन