फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 lakhs were cheated on the pretext of opening a bike agency

Karnal News: बाइक एजेंसी खोलने का झांसा दे ठगे 25 लाख

Sat, 26 Oct 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 26 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs were cheated on the pretext of opening a bike agency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हिमाचल प्रदेश में बाइक की एजेंसी खोलने का झांसा देकर युवक से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं बाद में फर्म में 14-15 लाख रुपये का घाटा दिखाकर रुपये न देने की बात कह दी। शहर थाना पुलिस ने पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तरावाड़ी निवासी संजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उसका भाई योगेश आनंद एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। उसकी भाभी दीपा बत्रा गृहणी हैं। दिसंबर 2020 में हिमाचल प्रदेश निवासी ऋषि पूरी उसके भाई के संपर्क में आया। उसका भाई ऑटो इंडस्ट्री में एक अच्छे पद पर कार्यरत था। ऋषि पूरी ने उसके भाई को बताया कि वह उसे हिमाचल प्रदेश में जावा बाइक की एजेंसी में पार्टनर बना देगा।
विज्ञापन

उसकी व आपकी दोनों की एजेंसी में आधी-आधी हिस्सेदारी होगी। इसके बाद उसने उसके भाई को अपनी बातों में लेकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उससे गोल्डी वालिया व उसके पिता प्रदीप वालिया को करनाल में मिलवाया। जिसके बाद उसके भाई ने अपनी पत्नी के नाम से कंपनी में 25 लाख रुपये लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में आरोपी ने कुछ खाली कागजों पर उसकी पत्नी के हस्ताक्षर ले लिए और कहा कि यह डीलरशिप के लिए ले रहा हूं। कई माह बीतने के बाद आरोपियों ने उसको डीलरशिप नहीं दिलाई। उसने आरोपियों से फोन पर संपर्क साधा तो वो टालमटोल करते रहे और बाद में फर्म को लगभग 14-15 लाख रुपये घाटे में दिखा दिए। इसके बाद जब उसने अपने रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed