{"_id":"65ece0a96ede760581067f94","slug":"25-lakh-froud-by-two-accused-karnal-news-c-18-knl1008-344331-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रुपये दोगुना करने के नाम पर गुरु-चेले ने लगाई 25 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रुपये दोगुना करने के नाम पर गुरु-चेले ने लगाई 25 लाख की चपत
विज्ञापन
- पीड़ित दोनों आरोपियों को खुद महाराष्ट्र से अपनी कार में लेकर आया था, पूजा करते हुए जादू-टोना करके किया बेहोश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रुपये दोगुना करने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी गुरु-चेला को पीड़ित महाराष्ट्र से अपनी ही कार से करनाल लाया था। जिनके ठहरने की व्यवस्था भी की थी। यहां रुपये दोगुने करने के लिए पूजा के नाम पर गुरु -चेला ने यजमान को जादू टोना करके बेहोश कर दिया। इसके बाद रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बहलोलपुर गांव निवासी उधम सिंह ने बताया कि उनसे कुछ समय पहले राजू नाम का व्यक्ति दिल्ली में मिला था। उन्होंने एक नंबर दिया और कहा कि ये आपके रुपये दोगुने कर देंगे। उन्होंने दिए गए नंबर पर गुरुजी और शुभम नाम के व्यक्ति से बात की। इसके बाद उनके बताए पते पर मिलने महाराष्ट्र चले गए। दोनों गुरु-चेले ने कहा कि रुपये हाथों हाथ दोगुने कर देंगे, आप रुपये का इंतजाम करो। इसके बाद वे अपनी गाड़ी से महाराष्ट्र से उन्हें करनाल लाए। छह मार्च को अपने चाचा राणा प्रताप सिंह वासी सेक्टर-14 को फोन करके उनके कर्ण विहार के मकान में रहने की व्यवस्था की।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें होटल खोलना था, इसके लिए चाचा को 25 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा था। ऐसे में चाचा ने सात मार्च को राशि उन्हें दे दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कहा कि रुपये दोगुने करने की बात आप किसी को मत बताना। रुपये दोगुने करने के नाम पर उन्होंने रात नौ बजे के करीब एक दीया जलाया और पूजा शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों गुरु-चेले ने उन पर जादू टोना किया, इससे वे बेहोश हो गए।
विज्ञापन
जब होश आया तो दोनों आरोपी गायब थे और रुपये भी नहीं थे। इसकी जानकारी उन्होंने चाचा को दी और ढूंढ़ने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सेक्टर-32 थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उधम सिंह के साथ 25 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होटल की राशि को करना था दोगुना
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने करनाल में अपना होटल खोलना था। इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये अपने चाचा से ही लिए थे। इसी राशि को दोगुना करने के नाम पर पूजा करते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।