{"_id":"63599c5b523f9e205908a8c3","slug":"24-sanitation-workers-involved-in-strike-arrested-fir-against-74-karnal-news-knl125565475","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल में शामिल 24 सफाई कर्मचारी गिरफ्तार, 74 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल में शामिल 24 सफाई कर्मचारी गिरफ्तार, 74 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हड़ताल पर गए नगरपालिका सफाई कर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले चौबीस घंटों में शहर के सिटी और सेक्टर 32-33 थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें 29 नामजदों सहित 74 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें करनाल शाखा प्रधान राम सिंह ढिल्लौड़, सचिव राज कुमार, उप प्रधान विनोद प्रोचा सहित 24 लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से सभी को नौ नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर, गिरफ्तारी से गुस्साए हड़ताली कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया।
नपा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर सफाई कर्मियों और अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल 19 अक्तूबर से चल ही रही थी। जिससे शहर गंदगी से अटने लगा। जब नगर निगम व जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करके कूड़ा उठवाने का प्रयास किया तो सफाई कर्मियों ने मौके पर जाकर कूड़ा उठाने का विरोध किया। जिसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सेक्टर 32-33 थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमें एक मामले में 20 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में सुरेश निवासी शिव कॉलोनी, रवि, ऋषि निवासी रामनगर, मनमीत सिंह, राजकुमार निवासी हांसी रोड, विनोद कुमार निवासी बलडी वर रिंकू कुमार निवासी ब्रह्म नगर हांसी चौक को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकेअलावा सिटी थाने में राजकुमार निवासी उत्तम नगर, राम सिंह निवासी शिव कॉलोनी, अमित कुमार निवासी मॉडल टाउन, मुकेश निवासी हासी रोड, पालाराम निवासी हासी रोड, सुभाष चंद निवासी शिव कॉलोनी, अजय निवासी रामनगर, गौरव निवासी सुखदेव कॉलोनी, सीलू निवासी मॉडल टाउन, सोनी निवासी रामनगर, मोहनलाल निवासी सैदपुरा, रोहतास निवासी वसंत विहार, वरुण निवासी ब्रह्मनगर हासी रोड, संदीप निवासी अर्जुन नगर, सूरज निवासी बुड्ढा खेड़ा, राकेश निवासी रामनगर व विजय कुमार निवासी निकट निक्का सिंह स्कूल को गिरफ्तार किया गया है, यहां कुल 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी भी 24 नामजदों की हुई है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि गिरफ्तार सभी 24 लोगों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगलवार रात 13 महिलाओं सहित 39 को पकड़कर थाने ले गई थी पुलिस
मंगलवार रात पुलिस 26 पुरुष कर्मचारियों और 13 महिलाओं को पकड़ कर थाने ले गई थी, लेकिन देर रात सभी 13 महिलाओं को तो छोड़ दिया गया, पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आज 24 लोगों की गिरफ्तारी दिखाई गई है। गिरफ्तार कर्मचारियों को रिहा करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग की गई, लेकिन उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में पहुंच गया है, इसलिए जमानत कराएं। अब हड़ताल 27 से 29 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
- शारदा, प्रदेश सचिव, नपा कर्मचारी संघ हरियाणा