फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 percent of city in smarty city proposal

शहर की 22 फीसदी स्मार्ट प्रपोजल में शामिल , 78 फीसदी को करना होगा इंतजार

Tue, 08 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Tue, 08 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
सपनों का शहर करनाल को स्मार्ट बनाने का मसौदा तैयार है। करीब 1387 करोड़ का पूरा प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर का 829 एकड़ क्षेत्र शामिल किया गया है, जिस पर 1292 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रपोजल बनाया है, वहीं पूरे शहर के लिए 27 करोड़ से आईटी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और 68 करोड़ रुपये से इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया जाएगा। ऐसे में स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण की प्रतियोगिता के लिए 1387 करोड़ रुपये के बजट के साथ पूरा प्रपोजल तैयार है।
विज्ञापन

कुल 91 पेज के इस प्रपोजल में 30 हजार शब्द हैं, जिसमें स्मार्ट शहर के लिए हर पहलू को न केवल शामिल किया गया है, बल्कि उसे बेहतरी के साथ आमदनी और खर्च भी बताया गया है। आगामी 15 दिसंबर तक नगर निगम इसे केंद्र सरकार के पास जमा करा देगा। सोमवार को विकास सदन में नगर निगम के हाउस और शहर की एनजीओ प्रतिनिधियों के सामने निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया ने यह प्रप्रोजल पेश किया। निगम के पार्षदों व शहरवासियों ने प्रपोजल की सराहना करते हुए इसे पास किया। इससे पहले, निगम की आयुक्त ने विस्तृत रूप से स्मार्ट सिटी और उसके प्रपोजल को स्क्रीन पर प्रेजेंटेंशन के माध्यम से समझाया। निगम आयुक्त ने बताया कि
विज्ञापन

829 एकड़ को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सुझाव मांगे गए थे, जिसमें कुल 10781 लोगों ने इसका समर्थन किया, जबकि 9880 लोगों ने 2087 एकड़ का समर्थन किया था। कुल 829 एकड़ को भी प्रपोजल के लिए तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। पहला 256 एकड़ है, जिसमें ज्यादातर सेक्टर आते हैं, दूसरा 294 जो कम विकसित हैं और तीसरा 279 एकड़ है, जो सेमी प्लांड है। इसके तहत शहर के कुल 63835 लोग स्मार्ट सिटी में शामिल होंगे। एक तरह से कह सकते हैं कि शहर की कुल आबादी का 22 प्रतिशत लोग इसमें शामिल होंगे और बाकी 78 फीसदी आबादी को इसके लिए इंतजार करना होगा। बैठक में मेयर रेणुबाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पार्षद सुदर्शन कालड़ा, सतीश कुमार, शीला देवी समेत अन्य पार्षद, एसपी चौहान, एमएस भाठ व शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed