फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 colonies legalised, development will be done with Rs 20 crores

Karnal News: वैध हुईं 22 कॉलोनियां, 20 करोड़ से होगा विकास

Sat, 16 Sep 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
22 colonies legalised, development will be done with Rs 20 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। लंबे समय से शहर के विकास पर लगा ग्रहण अब हटने वाला है। नगर पालिका ने करीब 20 करोड़ की लागत से शहर में विकास कार्य कराने की योजना तैयार कर ली है। शहर को दिवाली से पहले जगमग किया जाएगा। इसके साथ ही तरावड़ी की जो कॉलोनियां अप्रूव होने से शेष रह गई थी, उन सभी 22 कॉलोनियों को सरकार ने स्वीकृति देकर वैध कर दिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल व सचिव अशोक कुमार ने बताया कि शहर में जो पिछले विकास कार्य रुके हुए थे। उनको अब सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है। उन कार्यों के टेंडर लगा दिए गए हैं और कई कार्यों के वर्क आर्डर भी कर दिए गए हैं। जिन पर जल्दी काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना तैयार कर कुछ कार्यों पर टेंडर लगा दिया गया है और अन्य कुछ कामों पर वर्क आर्डर भी कर दिए गए हैं। जिस पर कुछ ही दिनों में शहर को लोगों को विकास कार्य होते नजर आएंगे। पालिकाध्यक्ष बंसल ने कहा जो भी शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे, उनको दो लेबोरेटरी से टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर में 22 कॉलोनी की भी मंजूरी मिल गई है। इन सभी 22 कॉलोनियों की अप्रूवल आ चुकी है। जिनके नक्शे बनाए जा रहे हैं। शीघ्र की योजना बनाकर विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियर अजीत गर्ग, लेखाकार राजकुमार, जूनियर इंजीनियर अजय कुमार, सुरेन्द्र, सन्नी व अभिषेक राणा उपस्थित थे।

ये मुख्य विकास कार्य होंगे
वार्ड नंबर एक काटजू नगर के ऐतिहासिक किले को 35 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। 25 लाख रुपए नत्था सिंह नगर में पुराने पार्क का जीर्णोद्धार होगा, 50 लाख की लाइटें अनाज मंडी गेट अंजनथली रोड से गुरुद्वारा तक जोकि गुरुपर्व से पहले लगवा दी जाएंगी। काटजू नगर किले के सामने एक करोड़ 12 लाख रुपए पॉन्ड सिस्टम का पार्क का निर्माण होगा। 25 लाख रुपए की अनाज मंडी रोड पर लाइटें लगेंगी। पांच लाख की लागत से तिरंगा लाइट जीटी रोड से लेकर अनाज मंडी तक लगेंगी। वार्ड संख्या 13 में 12 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर का जीर्णोद्धार , 15 लाख रुपए की लागत से काटजू नगर में योगशाला व शेड का निर्माण, 15 लाख से ईदगाह बस्ती को शहर से जोडऩे के लिए ड्रेन पर लोहे का ओवर ब्रिज के लागत से विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed