{"_id":"5c6ef544bdec224a620feef0","slug":"21550775620-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद बलजीत के नाम पर रखा जाएगा सरकारी स्कूल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद बलजीत के नाम पर रखा जाएगा सरकारी स्कूल का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला घरौंडा।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद डिंगरमाजरा के शहीद बलजीत सिंह के नाम पर सरकारी स्कूल का नाम रखने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में शहीद बलजीत सिंह का जीवन वृतांत भी लिखा जाएगा। ताकि युवाओं को उनकी शहादत से प्रेरणा मिल सके। विधायक हरविंद्र कल्याण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत हो चुकी है। शीघ्र ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।
गौरतलब है कि गांव डिंगरमाजरा का बलजीत सिंह पुलवामा में आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। ग्रामीणों ने विधायक हरविंद्र कल्याण के सामने कुछ मांग रखी थी। इसमें सरकारी स्कूल का नाम शहीद बलजीत सिंह के नाम पर रखने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल थी। हरविंद्र कल्याण ने आश्वासन दिया था कि सरकार से हरसंभव सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने फैसला लिया है कि शहीद के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सरकार प्रदान कर चुकी है। शहीद के दोनों बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा विधायक हरविंद्र कल्याण ने ले लिया है।
प्रपोजल तैयार : हरविंद्र कल्याण
विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बलजीत सिंह की शहादत पर देश को गर्व है। परिवार के साथ सरकार के साथ-साथ पूरा समाज खड़ा है। शहीद के परिवार को सरकारी नौकरी देने व गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद बलजीत सिंह के नाम रखने की प्रपोजल तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस संबंध में बातचीत भी हो चुकी है। इसकी शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।