{"_id":"5c33a73fbdec2256df276eb3","slug":"21546889023-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल रहेगी हड़ताल, कर्मचारी और प्रशासन दोनों तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल रहेगी हड़ताल, कर्मचारी और प्रशासन दोनों तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ-नौ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर कर्मचारी और प्रशासन दोनों तैयार हैं। कर्मचारी जहां हड़ताल को सफल बनाने को जोर लगा रहे हैं, जबकि प्रशासन हड़ताल को असफल बनाने के लिए कोशिश में हैं। सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं का दावा है कि हड़ताल में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों, सहकारी समितियों, पंचायत समितियों, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं में कार्यरत नियमित व अनियमित कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं, हड़ताल को देखते हुुए जिला प्रशासन ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है, ताकि किसी भी प्रकार से हालात न बिगड़े। खासकर रोडवेज के लिए बस स्टैंड पर सुबह से ही पुलिस तैनात रहेगी और कोशिश रहेगी कि बसें चलें।
हड़ताल को लेकर सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला करनाल के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार ने कर्मचारियों की बैठक ली और हड़ताल को लेकर ड्यूटियां लगाईं। इसी प्रकार, जिला करनाल के सचिव मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा कि हड़ताल में रोडवेज की चार हजार बसों का चक्का जाम रहेगा। पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों के 20 हजार कर्मचारी भाग लेंगे और बाकी विभागों में भी काम काज ठप्प रहेगा। हड़ताल का आह्वान देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैकड़ों अखिल भारतीय स्तर की फेडरेशनों ने संयुक्त तौर पर किया है। इस अवसर पर सुशील गुर्जर, जगतार सिंह, अनिल सैनी, सुरेश पाल, साहब सिंह, रोशन गुप्ता, जयपाल व अशोक पांचाल आदि उपस्थित रहे।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
जिला कोषाध्यक्ष सतपाल सैनी व जिला उप प्रधान ओमप्रकाश माटा ने बताया कि हड़ताल पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, सभी प्रकार के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम-समान वेतन देने, एक्स ग्रेसियां रोजगार स्कीम को बहाल करने, जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने, श्रम कानूनों के पूंजीपतियों के हकों में किए जा रहे मजदूर विरोधी संशोधनों पर रोक लगाने, पंजाब के समान वेतनमान व पेंशन देने, मकान किराए भत्ते में जनवरी, 2016 से बढ़ोतरी करना शामिल हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों व पेंशनर्ज एवं उनके आश्रितों को वास्तविक खर्च पर आधारित कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करने, विभागीय संगठनों के साथ किए समझौतों को लागू करने समेत अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर यूनियन रहेगी हड़ताल में
करनाल। मिड-डे मील की हजारों वर्कर आठ-नौ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी। मिड-डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान शिमला ने राजकीय स्कूल में आयोजित मीटिंग में यह दावा किया। शिमला देवी, मूर्ती और रीना ने कहा कि हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार मिड-डे मील वर्कर्स का आर्थिक शोषण कर रही हैं। न्यूनतम वेतन तक वर्कर्स को नहीं मिल रहा। 3500 रुपये प्रतिमाह वर्कर को दिए जाते हैं, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये मिले। सुप्रीम कोर्ट के आदेश समान काम समान वेतन को लागू किया जाए। जिन मिड-डे मील वर्कर्स को स्कूलों से हटाया गया है उन्हें नौकरी पर वापस लिया जाए। इस अवसर पर उषा, कविता, सीमा, प्रेमो, शर्मिला, सुषमा, सुमेरो, साहबो, लीला, सरोज, शशी, अंग्रेजों व ममता मौजूद रहीं।