फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   भाजपा ने अनुभव पर जताया विशवास, कड़े मुकाबले के बीच रेणु बाला गुप्ता को मिला मेयर का टिकट

भाजपा ने अनुभव पर जताया विशवास, कड़े मुकाबले के बीच रेणु बाला गुप्ता को मिला मेयर का टिकट

Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने अनुभव पर जताया विशवास, कड़े मुकाबले के बीच रेणु बाला गुप्ता को मिला मेयर का टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कई दिन के इंतजार और कड़े मुकाबले के बीच पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता को भाजपा द्वारा मेयर पद के लिए टिकार्थी घोषित किया गया है। लिबर्टी परिवार समेत नौ दावेदारों पर रेणु बाला गुप्ता का पांच साल का तजुर्बा भारी पड़ा। इसके साथ ही उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के साथ साथ पूरे शहर और सभी वर्गों में उनकी पकड़ के चलते भाजपा ने ये फैसला लिया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले लिबर्टी के मालिक शम्मी बंसल की पत्नी अंजली बंसल का नाम सामने आया था। हालांकि, भाजपा के नेताओं ने इसका विरोध किया था, इसके साथ ही आरएसएस की तरफ से भी यही बात सामने आई थी टिकट बाहरी नहीं पार्टी से जुडे़ लोगों को मिलनी चाहिए। वहीं, अब मेयर पद को लेकर कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। बता दें कि पहले से ही डिप्टी मेयर मनोज वधवा की पत्नी आशा वधवा आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेयर पद के लिए भाजपा में 10 महिलाओं ने अप्लाई किया था। इनमें पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, रीतिका गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग की पुत्रवधू मोनिका गर्ग, लिबर्टी के मालिक शम्मी बंसल की पत्नी अंजली बंसल, पूर्व पार्षद सुजाता अरोड़ा, सीमा खन्ना, सोनिया पंडित, संचिता मेहता, दीप्ति सुखिजा, रेखा आनंद ने आवेदन किया था। इसलिए मेयर टिकट के लिए कड़ा मुकाबला था। बीच में ये भी खबर आई कि अंजली बंसल पर भाजपा दांव खेल सकती है, हालांकि, भाजपा के अंदर ही इसका विरोध चल रहा था। किसी भी तरह का रिस्क न लेते हुए भाजपा ने अपने सबसे मजबूत दावेदार पर दांव खेला है। मेयर पद के लिए साक्षात्कार और लिए गए फीडबैक के बाद आखिरकार भाजपा चुनाव समिति ने मेयर पद की टिकट पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता को थमा दी। बता दें कि अमर उजाला ने रेणु बाला गुप्ता को टिकट मिलने की संभावना 21 नवंबर को ही कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा वधवा पहले से ही मैदान में, कांग्रेसी दुबके
बता दें कि पहले से ही डिप्टी मेयर मनोज वधवा की पत्नी आशा वधवा मेयर पद के लिए प्रचार में जुटी हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मुकाबला दोनों के ही बीच होगा। फिलहाल कांग्रेस पार्टी से ऐसा कोई दावेदार सामने नहीं आया है जो बिना पार्टी के सिंबल के चुनाव लड़ना चाह रहा हो। गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने करनाल दौरे के दौरान 6 से 7 नेताओं के घर पर जाकर चुनाव को लेकर नब्ज टटोली थी और कुछ नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए ताल भी ठोकी थी, लेकिन कांग्रेस द्वारा सिंबल पर नहीं लड़ने के कारण सभी पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed