{"_id":"5a43e9114f1c1b96368b7138","slug":"21514400017-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत स्वीपर के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत स्वीपर के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से घर का सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
निगदू।
गांव जांबा में ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए स्वीपर के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग उस समय लगी जब मकान मालिक भीम सिंह पत्नी को डिलीवरी के लिए पीजीआई में लेकर गया था। परिवार के सभी सदस्य भी अस्पताल गए थे। जानकारी अनुसार भीम सिंह जांबा में स्वीपर है। सोमवार को वह पत्नी को डिलीवरी के लिए करनाल स्थित अस्पताल में लेकर गया था। जहां उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अचानक आधी रात को शॉर्ट सर्किट के कारण उसके घर में आग लग गई। सुबह चार बजे पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच कर्म सिंह व अन्य लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। सरपंच कर्म सिंह ने बताया कि भीम सिंह ग्राम पंचायत में स्वीपर के पद पर कार्यरत है। शार्ट सर्किट होने के कारण उसका घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर का बिस्तर, फ्रिज आदि सारा सामान जल गया। स्वीपर भीम सिंह के नुकसान की ग्राम पंचायत और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता की मांग कर भरपाई करवाई जाएगी।