फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीजीसी की बैठक में की शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा

सीजीसी की बैठक में की शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा

Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीजीसी की बैठक में की शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा
सीजीसी की बैठक में की शहर की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
करनाल क्लब में सिटीजन ग्रीवेंसेज कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन सत्येंद्र मोहन कुमार ने की। बैठक में शिक्षा, बिजली, सड़क, बाल सुरक्षा आदि विषयों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपभोक्ता उप समिति के प्रधान ओपी सचदेवा ने लोगों की जागरूकता के लिए कहा कि गैस सिलेंडर देने वाले व्यक्ति के पास मशीन उपलब्ध होती है। इसलिए हमेशा सिलेंडर को वजन करने के बाद ही लें। शिक्षा उप समिति के प्रधान एसके गोयल ने कहा कि सीजीसी की टीम ने कई सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में निरीक्षण किया। कई सरकारी स्कूलों में एजुसेट बंद पड़े हैं। कंप्यूटर टीचर नहीं हैं। कंप्यूटरों पर मिट्टी चढ़ गई है। जबकि स्कूल की तरफ से जवाब दिया जा रहा है कि स्वीपरों की कमी की वजह से सफाई नहीं हो पाती। सीजीसी सदस्यों का कहना है कि शहर में मेयर तथा गांवों में सरपंचों के माध्यम से इस समस्या का हल करवाया जा सकता है। बैठक में कहा गया कि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगाने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे। संदीप लाठर और संजय बत्तरा ने कहा कि अंबेडकर चौक, गांधी चौक, अस्पताल चौक पर कट बंद कर रखे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इससे दो मिनट का रास्ता तय करने में 15 मिनट लग जाते हैं। इस अवसर पर महासचिव आरके द्विवेदी, सचिव एसके शर्मा, गुरविंद्र सिंह, अंजू शर्मा, ओपी सचदेवा, एसके गोयल, सीडी पसरीचा, ज्ञान अरोड़ा, केके शर्मा, कुंदन लाल, एलआर चुचरा, निरूपमा सदर, प्रेम सेठी, केएल विरमानी, सोमदत्त सैनी, संतोष बक्शी, हरमिंद्र कौर, केके पुरी, मंजू चावला, प्रो. एसएस बरगोटा और रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed