{"_id":"67501180a8b250424304203b","slug":"2065-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-sending-them-to-america-karnal-news-c-18-knl1008-532442-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका भेजने का झांसा दे 20.65 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका भेजने का झांसा दे 20.65 लाख ठगे
Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर एक युवक से 20.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में जोहड़ माजरा कलां निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि अंबाला के गांव पंजोखरा निवासी संदीप, अंबाला निवासी चन्नी, हरभजन, रमन डावर ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। वह विदेश जाना चाहता था। आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये मांगे। उसने अपनी जमीन बेची और रुपये का इंतजाम किया। आरोपियों ने 2500 डॉलर का इंतजाम करने के लिए कहा था, तो उसने वह भी खरीद लिए। उसने आरोपियों को अलग अलग समय में 20.65 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने उसे इजिप्ट का नकली वीजा दे दिया और अमेरिका नहीं भेजा। अब रुपये वापस देने से भी मना कर रहे हैं। संवाद