फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जिला अस्पताल में हुई स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक, बजट को लेकर की गई समीक्षा

जिला अस्पताल में हुई स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक, बजट को लेकर की गई समीक्षा

Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुई स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक, बजट को लेकर की गई समीक्षा
करनाल। जिला नागरिक सामान्य अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य कल्याण समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पीएमओ डॉ. पीयूष शर्मा समेत समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान, सिविल अस्पताल के नए प्रपोजल को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अस्पताल के आय और खर्च को लेकर भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

अस्पताल में टेस्ट फीस, रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जो पैसे आते हैं, उसे किस मद आदि में खर्च किया जाना है और मरीजों व उनके परिजनों को और बेहतर सेवाएं कैसे दे सकते हैं, इस पर विचार किया गया। बैठक के बाद समिति सदस्यों ने अस्पताल में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया, साथ ही समिति सदस्यों के सुझाव भी मांगे गए। पीएमओ डॉ. पीयूष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कल्याण समिति की बैठक में जहां किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, वहीं समिति के खर्च को किस मद में खर्च किया जाए। इस पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि समिति की दिसंबर से अब तक चार बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि करीब 3 से चार लाख रुपये जमा होते हैं। जिन्हें खर्च समिति के साथ विचार-विमर्श से ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed