फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   इनेलो के बारे में मैंने दो साल पहले ही बता दिया था, अब चेहरा बेनकाब हो गया : हुड्डा

इनेलो के बारे में मैंने दो साल पहले ही बता दिया था, अब चेहरा बेनकाब हो गया : हुड्डा

Thu, 15 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
इनेलो के बारे में मैंने दो साल पहले ही बता दिया था, अब चेहरा बेनकाब हो गया : हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इनेलो को लेकर दो साल पहले उनके द्वारा किए गए दावे सत्य साबित हो रहे हैं। इनेलो का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। चुनाव तक इनेलो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इनेलो के बारे में मैंने दो साल पहले ही कह दिया था कि इनका जनता से कोई लेना देना नहीं है, ये तो खुद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे पहले, बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सभा में बार के प्रधान निर्मल सिंह स्टौंडी ने वकीलों की ओर से भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत किया गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वकीलों के हित में गए कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वकीलों ने सभा में बुलाकर उनका सम्मान किया है। लोगों को इंसाफ दिलाने का काम करने वाले वकीलों के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में जीत दर्ज करेगी। भाजपा और इनेलो को लोग पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में चार साल में करनाल का विकास भी नहीं हो सका, प्रदेश के हालात क्या होंगे यह समझा जा सकता है। पूर्व सीएम ने कहा कि एसवाईएल पानी के मामले को लेकर इनेलो ढोंग कर रही है। आज तक एसवाईएल का पानी हरियाणा में नहीं उसके लिए इनेलो ही जिम्मेदार है। इनेलो ने ही सबसे हरियाणा में एसवाईएल का विरोध किया था। इस अवसर पर बार संघ के प्रधान निर्मल सिंह स्टौंडी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत किया और वकीलों की समस्याओं को लेकर उनके साथ चर्चा भी की। इस अवसर पर उपप्रधान विकास दहिया, महासचिव दिनेश चौहान, कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह, सह सचिव रीचा राजपाल, रामपाल चौधरी, सुरेश खन्ना, दिलावर काजल, एससी भारद्वाज, गुरप्रीत सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, भीम मेहता, मुकेश चौधरी, हरीराम साबा, वीरेंद्र मराठा, कमल मान, रामशरण भोला व तिरलोचन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed