{"_id":"5be9c72cbdec2269625f69f1","slug":"201542047532-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गाइड लाइन के अनुसार मिली डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई की टीम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गाइड लाइन के अनुसार मिली डॉक्टरों की कमी
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल में सोमवार को डॉ. भारत जैन की अध्यक्षता में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तीन सदस्यों की टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज का पूरा स्टाफ अलर्ट हो गया। टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया कि मेडिकल कॉलेज में पहले क्या सुविधाएं थी और अब क्या सुविधाएं है वे सुचारू रूप से मरीजों को मिल रही है कि नहीं और मेडिकल को और क्या सुविधा चाहिए। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के साथ मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र भी मौजूद रहे और उन्होंने मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के बारे में बताया। टीम ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी, अस्पताल ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक व एजुकेशन ब्लॉक में जाकर जानकारी ली। जब टीम ने डॉक्टरों की कुल संख्या के बारे डायरेक्टर से पूछा तो मेडिकल काउंसिल के नॉर्म के अनुसार मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी पाई गई। बता दें एमसीआई टीम मंगलवार को भी मेडिकल कॉलेज का दौरा करेगी। सोमवार को टीम ने सभी डॉक्टरों की हाजिरी भी ली। दस्तावेज की भी जांच की। बता दें यह टीम हर साल मेडिकल कॉलेज में जाकर सुविधाओं का जायजा लेती है कि एमसीआई की गाइड लाइन के अनुसार मेडिकल कॉलेज में कार्य हो रहा है या नहीं। यदि कोई कमी है तो उसे दूर करने के भी प्रयास किए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एक रडियोलॉजिस्ट डॉ. गजल सिंगला ने ज्वाइन किया है। अब मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की संख्या 5 हो गई है।