{"_id":"5bd36189bdec2269a369abee","slug":"201540579721-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे भरने के लिए प्रशासन चलाएगा स्पेशल मुहिम, नवंबर तक गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे भरने के लिए प्रशासन चलाएगा स्पेशल मुहिम, नवंबर तक गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। चुनावी सीजन आते देख अब सरकार और प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। पिछले चार साल तक गड्ढों में से गुजरने वाले शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन का दावा है कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए वह स्पेशल अभियान चलाएगा। सभी विभागों को 31 अक्टूबर तक समय दिया गया है। इसके बाद हर विभाग अपनी-अपनी सड़कों को गड्ढा मुक्त होने की घोषणा करेगा। डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने इसको लेकर 30 सक्षम युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है। ये युवा रोजाना शहर की सड़कों पर जा रहे हैं और गड्ढों के फोटो लेकर उनको हरपथ पर अपलोड कर रहे हैं।
बता दें कि फिलहाल शहर की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। सेक्टरों के साथ साथ कॉलोनियों की सड़कें भी टूटी हैं, दूसरा करनाल की मुख्य सड़कें भी अच्छी हालत में नहीं है। शहर की सबसे पॉश इलाके की ठंडी सड़क आज भी टूटी पड़ी है। साथ ही लघु सचिवालय को जाने वाली सड़क में भी दर्जनों स्थानों पर गड्ढे हैं। ऐसे में रोजाना वाहन चालक हादसों में घायल हो रहे हैं। इसको लेकर शहरवासी लगातार प्रशासन को शिकायत करते रहे हैं। हालांकि, एकाध बार पैचवर्क करके काम चलाया जाता है। बार-बार शिकायत आने और लगातार विपक्षी नेताओं द्वारा टूटी सड़कों का मुद्दा उठाने के कारण प्रशासन व सरकार की फजीहत हो रही है। अब क्योंकि चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में जवाबदेही को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। इन सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।
प्रशासन की ओर से आगामी 31 अक्तूबर तक लक्ष्य पूरा करने का समय दिया गया है। जैसे ही सभी सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार होती है तो संबंधित विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निगम व नगरपालिकाएं अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करेगी। आगामी नवंबर माह में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा भी की जाएगी। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य तथा द्वितीय चरण में गांव की सड़कों को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत माह के दौरान 4 स्टार अचीव किए थे और जल्दी ही अच्छी रैंकिग में करनाल जिला का नाम अंकित होगा।
विज्ञापन
................
जिला प्रशासन द्वारा करनाल की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए एक मुहिम चलाई है। इसके तहत 30 सक्षम युवाओं की एक टीम का गठन किया गया है। जो खराब सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर रही है और मौके पर ही सड़कों के गड्ढों की स्कैनिंग करके हरपथ हरियाणा पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं, जिसका संबंधित विभाग द्वारा समाधान किया जा रहा है। हरपथ हरियाणा पोर्टल पर सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट को अपलोड करने बारे सक्षम युवाओं की टीम को प्रशिक्षण दिया गया है।
-साक्षी श्रीवास्तव, सीएमजीजीए।