{"_id":"5a6237974f1c1b74268b54a7","slug":"201516386199-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तोला सोना व आधा किलोग्राम चांदी चोरी, अलमारी में लगा गए आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तोला सोना व आधा किलोग्राम चांदी चोरी, अलमारी में लगा गए आग
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा किलोग्राम चांदी चोरी, अलमारी में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जुंडला गेट स्थित एक मकान से चोर एक तोला सोना और आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर अलमारी में आग लगा गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुंडला गेट निवासी मुनीष ने बताया कि रात को चोर उसके घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से एक तोला सोना व आधा किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं जाते हुए चोरों ने उसकी अलमारी में आग लगा दी। इससे अलमारी में रखा सामान व जरूरी दस्तावेज जल गए। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।