{"_id":"59d913ac4f1c1bec538b63d5","slug":"201507398572-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पदमावति का विरोध, फूंका पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पदमावति का विरोध, फूंका पोस्टर
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पदमावति का विरोध, फूंका पोस्टर
करनाल। रानी पदमावती के जीवन पर बनाई गई फिल्म को लेकर विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। कई दिन पहले हिंदू समाज के अनुयाइयों ने बैठक कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद प्रदर्शन करके जिला सचिवालय में एडीसी को ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को युवाओं ने मॉल में लगे इस फिल्म के पोस्टर को फाड़ दिया और फिर पोस्टर को फूंक दिया। युवाओं का कहना है कि यह फिल्म किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने दी जाएगी। फिल्म में रानी पदमावती का अपमान किया गया है। इस अवसर पर मोहित संधु, नरेश पतनपुरी, महाराण प्रताप स्मृति भवन के उपाध्यक्ष विक्रम राणा, राजेश, मंदीप, अक्षय राणा, मोहित व जग्गा आदि मौजूद रहे।