फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संशोधित :65 एमएम बारिश ने धो डाली चार करोड़ की तैयारियां

संशोधित :65 एमएम बारिश ने धो डाली चार करोड़ की तैयारियां

Sat, 23 Sep 2017 09:15 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
संशोधित :65 एमएम बारिश ने धो डाली चार करोड़ की तैयारियां
संशोधित :65 एमएम बारिश ने धो डाली चार करोड़ की तैयारियां
विज्ञापन

-बारिश के चलते खेल का महाकुंभ उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित, अब 27 को होगा कार्यक्रम
--फोटो संख्या-1 से 5 तक
लीड समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा स्वर्ण जंयती खेल महाकुंभ के उद्घाटन कार्यक्रम पर खर्च किए गई चार करोड़ की तैयारियों पर 65 एमएम बारिश ने पानी फेर दिया। शनिवार अलसुबह से लेकर दोपहर बाद तक हुई बारिश के कारण कर्ण स्टेडियम में पानी जमा हो गया। हालांकि, प्रशासन की तरफ से पानी निकासी के लिए पंप शुरू किये, लेकिन पानी शाम तक नहीं निकल पाया। इसके चलते प्रशासन ने आनन फानन में 24 सितंबर के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और इसके लिए 27 सितंबर तिथि तय की गई। अब यह कार्यक्रम 27 सितंबर को शाम चार बजे होगा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में और बारिश आने की संभावना है।बता दें कि प्रदेश सरकार खेल विभाग की ओर से करनाल के कर्ण स्टे डियम में स्वर्ण जंयती खेल महाकुंभ कार्यक्रम का उद्घाटन करनाल के कर्ण स्टेडियम में होना है। इसके लिए प्रशासन ने एक सप्ताह से तैयारियां शुरू कर रखी थी। इसके लिए बकायदा एक इंटरनेशनल कंपनी को 3.55 करोड़ रुपये में टैंडर अलाट किया गया है। कंपनी ने लगभग अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी, सीटिंग और मंच तैयार कर लिए गए थे, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों की यहां पर बड़ी चूक सामने आई। क्योंकि इससे पहले भी हर साल कर्ण स्टेडियम में बारिश के कारण पानी जमा होने की समस्या काफी पुरानी है, लेकिन अधिकारियों ने इसके समाधान के लिए कभी प्रयास नहीं किये। इसके दुष्परिणाम भी शनिवार सुबह सामने दिखे। दिनभर हुई बारिश के कारण कर्ण स्टेडियम के ग्राउंड में पानी भर गया, निकासी के कोई प्रबंध नहीं होने का कारण मंच से लेकर दर्शकों की कुर्सियां भी पानी में भिग गई। करोड़ों रुपये की तैयारियों पर बारिश ने पानी फेर दिया। दिनभर कंपनी व प्रशासन के कर्मचारी टैंट को उतारते और पानी की निकासी को प्रयास दिखे। प्रशासन की तरफ से स्टेडियम में जमा पानी को पंप के माध्यम से बाहर निकालने का कार्य भी दिनभर जारी रहा। उधर, हालात को देखते हुए डीसी डा. आदित्य दहिया ने कार्यक्रम को स्थगित करने की पुष्टी करते हुए बताया कि अब यह कार्यक्रम 27 सितंणबर को होगा।
पानीपत व कैथल की पुलिस ने डाला डेरा
24 को प्रस्तावित सीएम का कार्यक्रम होने के कारण भारी संख्या में पु लिस ने कर्ण स्टेडियम में डेरा जमा लिया। सुबह से कैथल, पानीपत व मधुबन से पुलिस कर्मचारी यहां पर तैनात मिले, हालांकि कार्यक्रम स्थगित होने के कारण शाम को वापस चले गए। दिनभर यहां पर पुलिस कर्मचारी प्रशासन के आदेशों का इंताजर करते रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम के टायलेटों पर जड़े तालेशनिवार को कर्ण स्टेडियम के ज्यादातर शौचालयों पर ताले लटके मिले। खेल विभाग के कई अधिकारियों को लोगों ने अवगत कराया, लेकिन ताले नहीं खोले गए। तर्क दिया गया कि कंपनी के 300 मजदूर यहां पर काम कर रहे हैं और वे यही टायलेट यूज कर रहे हैं, इस कारण काफी दिक्कत हो गई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर मजदूर टायलेट के लिए कहां पर जाएं और यहां पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारी पर शोच करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 27 को होगा कार्यक्रम : डीसी
करनाल। डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में भारी बारिश होने की संभावना के दृष्टिगत करनाल कर्ण स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती खेल महाकुंभ के शुभारम्भ कार्यक्रम को हरियाणा सरकार द्वारा स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब यह महाकुंभ 24 सितम्बर की बजाए आगामी 27 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा खेल महाकुंभ समारोह को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल की गई थी, यहां तक की जो बारिश हुई है, उसके पानी की निकासी का भी समुचित प्रबंध किया गया है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। समारोह में व्यवस्था बनाये रखने तथा कार्यक्रम में पहुंचने वाले खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, कलाकारों तथा हजारों दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसलिए सरकार द्वारा खेल महाकुंभ के शुभारम्भ कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed