{"_id":"5980b5cf4f1c1b3a568b45c1","slug":"201501607375-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल स्टेशन भी बनेगा वर्ल्ड क्लास, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल स्टेशन भी बनेगा वर्ल्ड क्लास, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल स्टेशन भी बनेगा वर्ल्ड क्लास, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। स्मार्ट सिटी करनाल के हैरिटेज रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मंगलवार को यात्री सुविधा कमेटी के सदस्य डॉ अशोक त्रिपाठी, कोचिंग विभाग के डीसीएम प्रमोद और दिल्ली डिवीजन के सीएमआई अभिनाष करनाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन डीआरएम व अन्य उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण दौरे को अधिकारिक रिकार्ड में नहीं लिया गया, अब 15 दिन बाद यह कमेटी दोबारा से निरीक्षण करने के लिए आएगी। हालांकि इस दौरान कमेटी ने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया और गंदगी व अव्यवस्था देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही यह घोषणा भी कर गए कि करनाल रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएगी।
इस संबंध में बताते हुए डॉ. अशोक त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने विश्वस्तरीय सुविधाओं से स्टेशनों को लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सार्वजनिक -निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत इस योजना को लांच किया। डवलपमेंट के लिए रेलवे ने निविदा लेना शुरू कर देगा। रेलवे इस योजना के अनुसार एक लाख करोड़ रुपये में 400 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाएगा। योजना के पहले चरण में 23 स्टेशन को चुना गया है। जिसकी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। इसके बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें करनाल को शामिल किया जा रहा है। इसको लेकर ही सोमवार को कमेटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन डीआरएम व अन्य अधिकारियों के न पहुंच पाने के कारण आधिकारिक रूप से निरीक्षण को रद्द कर दिया गया। हालांकि उन्होंने इस दौरान स्टेशन पर साफ सफाई व खाने-पीने के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में पूछा। जिस पर कुछ यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
वहीं प्लेटफार्म पर लगे फूड स्टालों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जब जनता खाने का रेट पूछा, तो वेंडर ने खाने का रेट 20 रुपए बताया। इस पर वे भड़क गए और वेंडर को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता खाने का रेट जब 15 रुपए है तो तुम 20 रुपए में कैसे बेच रहे हो। इस पर वेंटर ने पूड़ियों की संख्या और वजन अधिक होने बात कही। इस पर उन्होंने पूड़ियों का वजन कराने को बोला, लेकिन तौल में पूड़ियों का वजन कितना आया, यह देखे बिना ही वे आगे बढ़ गए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के बाहर बने शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे, वहां पर शौचालय की सफाई होते देख उन्होंने स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह से कहा कि क्या मुझे देखकर सफाई करा रहे हो। यह शौचालय मेरे लिए नहीं यात्रियों के लिए बना है उन्हें सफाई चाहिए। शौचालय में गंदगी देख नाराज होते हुए वे स्टेशन अधीक्षक से बोले कि एसएस साहब यह बहुत गलत है, यह देख मुझे ऐसा ऑर्डर करना पड़ सकता है जो तुम्हारे लिए पेनफुल होगा।
विज्ञापन
पानी की टूंटी लगाने वाले इंजीनियर, उसे टूंटी से खुद नहीं पी पाए पानी
निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने प्लेटफार्म पर लगे पानी की टूंटियों के अधिक नीचे होने की शिकायत की। यात्रियों का कहना था कि इस पर झुककर पानी पीने में दिक्कत होती है। यह सुन डा.ॅ अशोक त्रिपाठी ने इस टंकी का निर्माण कराने वाले इंजीनियर को बुलाए और अपने द्वारा बनाए गए टूंटी से पानी पीकर दिखाने को कहा। लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी वह इंजीनियर टूंटी से पानी नहीं पी पाया। वह जब भी पानी पीने जाता उसका पेट बीच में आ जाता। इस पर अधिकारी को फटकार लगाते हुए डॉ. अशोक ने कहा कि जब तुुम खुद इससे पानी नहीं पी सकते तो दूसरे कैसे पीएंगे। उन्होंने इसमें सुधार करने को कहा।
वर्ल्ड क्लास बनने पर स्टेशन पर मिलेंगी सभी सुविधाएं
करनाल रेलवे स्टेशन का वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनना अभी दूर की कौड़ी है। लेकिन अधिकारियों के दौरे ने यह सुगबुगाहट जरूर शुरू कर दिया कि रेलवे करनाल स्टेशन का विकास करना चाहती है। हालांकि यह विकास की योजना किस स्तर पर पहुंची है और कब शुरू की जाएगी अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं की गई है। डॉ अशोक त्रिपाठी से जब वर्ल्ड क्लास स्टेशन के मानकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार स्टेशन के पास सेवन स्टार होटल बनाया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट की तरह स्टेशन के भवनों को फिर से बनाया जाएगा और प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल साइन बोर्ड, एस्केलेटर, एलीवेटर, सेल्फ टिकटिंग काउंटर, फ्री व पेड वाई-फाई, दवा की दुकान, एग्जीक्यूटिव लाउंज, लगेज स्कैनर मशीन, पैदल रास्ते, फूड जोन, रेलयात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, बैट्री रिक्शा, एंबुलेंस, स्टेशन में इंट्री करने और बाहर निकलने के अलग-अलग रास्ते होंगे। साथ ही स्टेशन ो सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह कवर किया जाएगा।