{"_id":"6830d9ef2ef8d574360e49bc","slug":"200-people-apply-for-property-certificates-karnal-news-c-18-knl1008-653688-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: संपत्ति प्रमाणपत्र के लिए 200 लोगों ने दिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: संपत्ति प्रमाणपत्र के लिए 200 लोगों ने दिए आवेदन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को वार्ड संख्या 15 में लाल डोरा क्षेत्र के लोगों के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें 200 लोगों ने किया गया। जिनके आवेदन लिए गए हैं, कुछ मौके पर दस्तावेजों में कमी थी, उन्हें दस्तावेज लेकर सोमवार को आने को कहा गया है। सत्यापन के बाद लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शिविर में आए नागरिकों को प्रॉपर्टी शाखा की टीम ने एक फॉर्म दिया, जिसके साथ दस्तावेज संलग्न कर लोगों ने उसे जमा करवाया। जिन लोगों के पास दस्तावेजों पूरे नहीं थे, उन्हें सोमवार को नगर निगम कार्यालय के 114 नंबर कमरे में सभी संबंधित दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है।
इसके अतिरिक्त जिन लोगों को दस्तावेज मालूम नहीं थे, उन्हें दस्तावेजों की जानकारी दी गई, वह सोमवार को दस्तावेज लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि अब संपत्ति कर शाखा ने दस्तावेजों को सत्यापित करेगी। इसके बाद एनडीसी पोर्टल पर उनकी सही जानकारी दर्ज कर उसे स्वयं सत्यापित करवाया जाएगा, जिसके बाद संबंधित लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो भी लोग नगर निगम कार्यालय में अपना फॉर्म जमा करवाने आते हैं, तो वह अपना आधार कार्ड व परिवहन पत्र की फोटो प्रति साथ लेकर अवश्य आएं। उन्होंने बताया कि नगर निगम लाल डोरा क्षेत्र की करीब 1913 संपत्तियों को स्व सत्यापित किया जा चुका है। वहीं 1300 से अधिक लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र भी जारी किए जा चुके हैं।
यह देने होंगे दस्तावेज
राजस्व प्राधिकारी की ओर से विधिवत सत्यापित दावेदार का शपथपत्र जिसमें आबादी देह, लाल डोरा पर स्वामित्व या कब्जे का स्पष्टï उल्लेख हो, पिछले 10 वर्षों का बिजली व जल बिल, सरकार द्वारा जारी कोई भी दस्तावेज जैसे ईपीआईसी, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट, जीएसटी पंजीकरण प्रमाण पत्र इत्यादि जिसमें पता हो, पिछले 10 वर्षों के कब्जे का पता, पिछले 10 वर्षों के कब्जे का विवरण देने वाली सम्पत्ति कर रसीदें तथा निर्मित संरचना का प्रमाण जो पिछले 10 वर्षों के कब्जे का प्रमाण हो जैसे दस्तावेज लाने होंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बताए गए पिछले 10 वर्षों के कब्जे के दस्तावेजों में से कोई दो दस्तावेज देने होंगे।