Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 years imprisonment and 25 thousand rupees fine for the accused of rape

Karnal News: कुकर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 19 Oct 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 19 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment and 25 thousand rupees fine for the accused of rape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला न्यायालय ने असंध थाने में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। वहीं जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

उप-न्यायवादी जंग बहादुर ने बताया कि असंध थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता ने अगस्त 2019 में मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि उसका नौ वर्षीय लड़का गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पड़ता है। उसका लड़का स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर की तरफ आ रहा था तो रास्ते में गांव के बीच में बनी चौपाल के पास आरोपी चिप्पू उसके लड़के को रुपयों का लालच दिखाकर चौपाल के अंदर ले गया।
विज्ञापन

चौपाल के अंदर जाकर आरोपी ने उसके लड़के को पकड़ कर चौपाल की पहली मंजिल की छत पर जबरदस्ती डरा धमका कर कुकर्म किया। जब उसके लड़के ने शोर मचाया तो वही चौपाल के पास में बिजली की दुकान से एक व्यक्ति ने ऊपर जाकर उसके लड़के को आरोपी से छुड़वाया। तब आरोपी चिप्पू ने उसके लड़के व उक्त व्यक्ति को धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो वह दोनों को जान से मार देगा। इसके बाद उसके लड़के ने घर जाने के बाद परिजनों को सारी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराकर उसे काउंसलिंग के लिए सीडब्ल्यूसी करनाल के सामने पेश किया। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ घटनास्थल पर जाकर नाबालिग से निशानदेही करवाई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की सुनवाई में विशेष पॉक्सो अदालत से अतिरिक्त सेशन जज रेनू राणा ने 18 अक्तूबर को आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed