फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 sub-inspectors took oath of allegiance in the convocation parade

दीक्षांत परेड में 20 उपनिरीक्षकों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
20 sub-inspectors took oath of allegiance in the convocation parade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन (करनाल)। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. सीएस राव ने कहा कि दूसरों का हित करने की भावना और अनुशासन को जीवन में बनाए रखें। डॉ. राव बुधवार को हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित परिवीक्षा उपनिरीक्षक बैच संख्या-18 के दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत परेड में 20 परिवीक्षा (प्रोबेशनर) उपनिरीक्षक कर्तव्यनिष्ठा की शपथ के साथ जनसेवा को समर्पित हुए। अकादमी के डीआइजी डॉ. अरुण सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और इस बैच को दिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ सीएस राव ने दीक्षांत परेड में शामिल जवानों से कहा कि नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी कार्य को करते समय ध्यान रखें कि उस कार्य से समाज के अंतिम व्यक्ति का भला होना चाहिए। हरियाणा पुलिस अकादमी के डीआइजी डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि दीक्षांत परेड में 20 परिवीक्षा उपनिरीक्षक शामिल हैं। इनका प्रशिक्षण एक अगस्त 2020 को आरंभ हुआ था। ये सभी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं, इनमें 2 स्नातकोत्तर, 01 व्यावसायिक स्नातकोत्तर, 11 स्नातक, 06 व्यावसायिक स्नातक हैं। समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस उप-अधीक्षक हरिंद्र कुमार ने धन्यवाद भाषण दिया। परेड कमांडर पीएसआई राकेश रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान-
इस बैच में गुरुग्राम पुलिस के पीएसआई राकेश ने प्रथम, फरीदाबाद पुलिस के पीएसआई धर्मपाल ने द्वितीय तथा नारनौल पुलिस के पीएसआई दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने इन्हें प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा सशस्त्र पुलिस की चतुर्थ वाहिनी के आदेशक, डीआइजी किरतपाल सिंह, हरियाणा पुलिस अस्पताल, मधुबन के प्रभारी डॉ. गगन पासी, अकादमी के जिला न्यायवादी अशोक कुमार बागड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed