{"_id":"604d2b018ebc3e5902116748","slug":"20-student-with-96-infected-karnal-news-knl64062936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 20 विद्यार्थी समेत 96 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 20 विद्यार्थी समेत 96 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों में कोरोना ने चार लोगों की जान ले ली है। शनिवार को भी कोरोना पॉजिटिव 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, जो डेरा धुपसड़ी सोलन का रहने वाला था। वहीं 96 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 20 विद्यार्थी शामिल हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, एक व्यक्ति को 12 मार्च को कल्पना चावला लाया गया था। जांच में वह कोरोना पाजिटिव था। साथ ही उन्हें सांस की भी बीमारी थी। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना के चलते अब तक 158 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को निसिंग सरकारी स्कूल के 7, इंद्री सरकारी स्कूल के 3, मोड़ी जागीर के 3, प्रताप व दयाल सिंह स्कूल का1-1 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही एक प्रोफेसर, एक जिला कोर्ट के अधिकारी, कार पेंटर, 4 किसान, एक वार्ड ब्वाय सीएचसी इंद्री, पानीपत के बिजली निगम का कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दूसरी ओर शनिवार को दो प्राइवेट अस्पतालों में 42 लोगों का टीकाकरण हुआ।
ये है जिले के अब तक के हालात
सैंपल लिए - 238903
निगिटिव रिपोर्ट - 224872
पॉजिटिव आए - 12170
ठीक हुए - 11463
एक्टिव केस - 549
मौत हुई - 158
बुजुर्गों के लिए मनाया जाएगा कोरोना वैक्सीनेशन दिवस- डॉ नीलम
डिप्टी सीएमओ डॉ. नीलम वर्मा ने बताया कि 15 मार्च को विभाग की ओर से दोबारा कोरोना दिवस मनाया जा रहा है। इस बार यह दिवस 60 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के लिए हैं। इसके लिए 60 से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों में सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं। सभी सीएचसी, पीएचसी भी हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन
टीकाकरण कराना बहुत जरूरी - सीएमओ
जिस तरह जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए। सभी को कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगना चाहिए। यही कोरोना से बचने का एकमात्र रास्ता है, जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है वह दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल।
तत्कालीन एसपी सुरेंद्र भौरिया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
इंद्री। करनाल के एसपी रहे सुरेंद्र भौरिया शनिवार को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे और कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। टीका लगवाने के बाद सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि टीके का शरीर पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए सभी को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। कैंप में कमांडों कांप्लेक्स से आए हुए अन्य पुलिसकर्मियों ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। एसएमओ डॉ. संदीप अबरोल ने कहा कि कैंप में 59 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
स्कूल से लिए थे 189 सैंपल
निसिंग। क्षेत्र में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के दस केस मिले हैं जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। डॉ. राजेश जौहरी ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के राजकीय स्कूल से कुल 189 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 7 स्कूली बच्चे संक्रमित पाए गए हैं जो सिरसल, ब्रास व अन्य गांवों से हैं। जिन्हें 17 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, तीन अन्य संक्रमित मामलों में एक गांव बड़ौता व दो सांभली से हैं।
60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगेगा टीका
घरौंडा। 15 मार्च से ग्रामीण क्षेत्रों में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। सीएचसी के एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लगभग एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब पीएचसी और सब सेंटर लेवल पर भी वैक्सीनेशन का कार्य होगा।