फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 percent buses did not run, business of banks affected

नहीं चलीं 20 प्रतिशत बसें, बैंकों का कारोबार प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
20 percent buses did not run, business of banks affected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दूसरे दिन भी मिलाजुला असर रहा। बैंकिंग क्षेत्र में दूसरे दिन भी 25 से 30 करोड़ रुपये तक का कारोबार प्रभावित रहा। करीब 20 फीसदी रोडवेज बसों का भी संचालन नहीं हो पाया। हालांकि अधिकांश बसें चलते रहने के कारण यातायात की कोई खास समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
रोडवेज कर्मियों ने बस स्टैंड पर धरना दिया तो अन्य संगठनों के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में प्रदर्शन के बाद जुलूस की शक्ल में सेक्टर 12 फव्वारा पार्क पहुंचे और आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन के आंदोलन में शामिल हो गए। दोपहर बाद लघु सचिवालय गेट पर चिलचिलाती धूप में धरना दिया। लघु सचिवालय के अंदर छाया में जाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस ने गेट नहीं खोले। बाद में पांच सदस्यीय कमेटी ने उपायुक्त से वार्ता की। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि उपायुक्त ने दो दिन में मुख्यमंत्री से बातचीत का समय दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

बैंकों में अधिकारी कार्य करते रहे लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिससे कारोबार प्रभावित रहा। एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर को कई कर्मचारी संगठन जुलूस की शक्ल में सेक्टर 12 फव्वारा पार्क पहुंचे और आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की हड़ताल में शामिल हुए। यहां क्रमिक अनशन पर बैठीं लक्ष्मी, कृष्णा, प्रमोद, किरण, दुलारी गढपुर, राजबाला, सुनीता, कलावती, पुष्पा, रामरती व सरोज ने सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। मिड-डे मील, आशा वर्कर्र्स, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व ग्रामीण चौकीदारों को कामरेड सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव बिजनेश राणा, नीलम व जिला प्रधान रूपा राणा, अमरजीत कौर, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, जिला सचिव जगपाल राणा व उपप्रधान ओपी माटा, सुशील गुर्जर ने संबोधित किया। इस अवसर पर मधु शर्मा, बिजनेश राणा, जगमाल सिंह व जसविंद्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात सहन नहीं
करनाल। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन हरियाणा के कर्मचारियों ने मंगलवार को कर्मचारी महासंघ मंडल नंबर एक पर एकत्र होकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रांतीय ऑडिटर बलजीत शर्मा, प्रांतीय संगठन सचिव कर्मचंद अग्रवाल, जिला प्रधान बलबीर शर्मा, जिला महासचिव राकेश गौतम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। प्रदर्शन में जिला चेयरमैन कर्ण सिंह, बलवंत सिंह, शाखा असंध के प्रधान कर्मचंद अग्रवाल, चेयरमैन जसबीर आर्य, शाखा चेयरमैन पवन शर्मा, कुलदीप, देवीदत्त गौतम, देवराज शर्मा, संजीव शर्मा, रामकरण, रविकांत, बलजीत शर्मा, सुरेंद्र बराड़, रमेश, हरदीप, मनदीप, मनजीत आदि शामिल रहे। संवाद
सरकार के खिलाफ गरजे
इंद्री। हड़ताल के दूसरे दिन भी इंद्री शहर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कर्मचारी हर्बल पार्क में एकत्रित हुए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान नरेश मैहला और संचालन ब्लॉक सचिव रिषिपाल ने किया। मौके पर श्याम लाल शास्त्री, रिषिपाल सचिव, शंटी कांबोज, राजीव राठी, ब्लॉक उप प्रधान कश्मीरी लाल और नवयोग सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
घरौंडा। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ पब्लिक हेल्थ कार्यालय में प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं होती है तो आगे सांकेतिक हड़ताल नहीं, बल्कि अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। यूनियन के ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह कुटेल ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल की जा रही है। संवाद
कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप
असंध। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संदर्भ में सड़कों पर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसकेएस ब्लॉक प्रधान कर्मबीर शर्मा व सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही हैं। मौके पर कपिल शर्मा, महेंद्र पाल, नरेंद्र पहल, अजमेर जागलान, रमेश कुमार, सुल्तान शर्मा, सतबीर सिंधड, कर्मबीर दूहन, मदन शास्त्री, मनोज बोहत आदि मौजूद रहे। संवाद

धरना देने को लेकर कोर्ट तक पहुंचा मामला
करनाल। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बैठने को लेकर विभाग ने कोर्ट का सहारा लिया। आंदोलनकारी भी न्यायालय पहुंचे। अपनी बात रखी तो बाद में उन्हें परिसर में अंदर धरने पर बैठने की इजाजत मिल गई। इसके बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल से जुड़े संगठनों के कर्मचारियों ने दिन भर धरना दिया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अनूप नरवाल ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल सफल रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed