फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2 degrees maximum temperature dropped, grew chill, Karnal

2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन

Thu, 08 Dec 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 08 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
2 degrees maximum temperature dropped, grew chill, Karnal
2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बढ़ी ठिठुरन - फोटो : Amar Ujala
 बुधवार अलसुबह से छाई धुंध के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। इससे ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वहीं धुंध में लोग अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलते रहे। शहर में अधिकतर लोगों को ठंड से बचने के लिए मोटे कंबलों और चादरों से लिपटे दिखाई दिए। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए तो लोगों को सर्दी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन शाम को सुखी ठंड होने से लोग ठिठुर गए।
विज्ञापन


वहीं बुधवार रात को धुंध ने जिले को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान में 17.5 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जोकि बुधवार को 2 डिग्री कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक धुंध छाई रहेगी और ठंड बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


सीएमओ संत लाल ने बताया कि ठंड बढ़ रही है। इसके कारण जुकाम और खांसी की बीमारी लोगों को ज्यादा होती है। इसलिए लोगों को ठंडी चीजों के सेवन और धुल मिट्टी से बचना चाहिए। सिविल सर्जन वर्मा ने बताया कि लोगों को ठंड में टायर और अन्य प्लास्टिक की चीजों को जलाकर नही बैठना चाहिए। इससे धुंआ फेफड़ों में प्रवेश कर जाता है। जोकि कई भयंकर बिमारियों को जन्म देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed