फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   198 gave super-100 exam, today NDA level-1 test

198 ने दी सुपर-100 की परीक्षा, आज एनडीए स्तर-1 का टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
198 gave super-100 exam, today NDA level-1 test
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
करनाल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जो डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं, उन्हें प्रदेश सरकार सुपर-100 कार्यक्रम के तहत जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करती है। जिले में सुपर-100 के नए सत्र के लिए सोमवार को पहले चरण की परीक्षा हुई। जिसमें जिले के 198 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड में बने केंद्र में पंजीकृत 305 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन 107 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। आज सुपर एनडीए स्तर-1 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इसी स्कूल में केंद्र बनाया गया है। कोरोना गाइडलाइन का पालना करते हुए परीक्षा होगी। सोमवार को सुपर-100 की परीक्षा के तहत एक बैंच पर एक परीक्षार्थी को ही बैठाया गया।
विज्ञापन

15 दिन बाद दूसरे चरण की तैयारी
सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा पास करने वालों को दूसरे चरण की परीक्षा भी पास करनी होगी। इसके लिए तीन दिन की कोचिंग रेवाड़ी में विकल्प फाउंडेशन के संस्थान में दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद वहां टेस्ट होगा। इस टेस्ट को पास करने के बाद दूसरे चरण में प्रवेश देते हुए विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी मोहन लाल मुंजाल ने बताया कि 15 दिन बाद इसके लिए प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तिथि तय नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार उठाएगी पूरा खर्च
दोनों चरणों की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को करनाल, हिसार, पंचकूला, चंडीगढ़ और रेवाड़ी में बनें केंद्रों में दो साल तक नीट और जेईई के लिए तैयारी कराई जाएगी। इसका सारा खर्च सरकार वहन करेगी। 10वीं तक बच्चे को पढ़ाने के बाद अक्सर कई अभिभावक आगे की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पाते, ऐसे में बच्चों का डाक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का भविष्य बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह पहल की है।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed