{"_id":"5c86b8d0bdec2213ef2d1561","slug":"191552333008-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाने वाले 6 बदमाश 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाने वाले 6 बदमाश 14 मार्च तक पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पेट्रोल पंप पर लूट की साजिश करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 14 मार्च तक रिमांड पर लिया है। इन बदमाशों ने शनिवार को पुलिस पर फायरिंग की थी तभी पुलिस ने इनको काबू कर लिया था। इस मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस कर रही है।
बता दें शनिवार देर रात गश्त कर रहे एसआई एसआई नरेश को इन बदमाशों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। वह अपने साथी एएसआई दशरथ, सतीश कुमार, अमर सिंह, ईएचसी कुलदीप, सीटी तीलराज, संजू और बलजीत के साथ मौके पर पहुंचे और वहां की घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी फायर किया। बचाव के लिए पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपी अकरम, जमात अली वासी खेरवा जलालपुर थाना सरधना जिला मेरठ, यूनुस वासी जलालाबाद मोहल्ला मौहमदीगंज थाना शामली, लल्लु व पप्पू वासी जलालाबाद मोहल्ला गगोह रोड थाना थाना भवन जिला शामली, सलीम अहमद वासी जलालाबाद मोहल्ला मौहमदी गंज थाना शामली को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के निर्देश पर यह मामला अब सीआईए-1 के सुपुर्द कर दिया गया है। सीआईए-1 के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस आरोपियों को 14 मार्च तक के लिए रिमांड पर ले आई है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। इन बदमाशों से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल सहित अन्य हथियार व एक कैंटर बरामद किया है। सिटी थाना पुलिस ने एसआई नरेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।