फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आठ से डीसी कार्यालय पर धरना देंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स : रूपा

आठ से डीसी कार्यालय पर धरना देंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स : रूपा

Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
आठ से डीसी कार्यालय पर धरना देंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स : रूपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन हरियाणा आठ फरवरी से अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर धरना शुरू करेगी। यह फैसला यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। बुधवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला प्रधान रूपा राणा व जिला सचिव बिजनेश राणा ने कहा कि सरकार वर्कर्स व हेल्पर्स के साथ धोखाधड़ी कर रही है।

राज्य सरकार ने समझौते में वर्कर्स को कुशल व अर्धकुशल कैटेगरी में डालने, गर्मी सर्दी की छुट्टियां स्कूलों की तर्ज पर करने, हेल्पर्स को अतिरिक्त मानदेय देने की बात स्वीकार की थी। हेल्पर से वर्कर, वर्कर से सुपरवाइजर में बिना किसी शर्त के 50 प्रतिशत प्रमोशन व रिटायरमेंट लाभ देने, वर्कर हेल्पर की मौत होने पर तीन लाख रुपये मुआवजा देने व मृतक के आश्रित को नौकरी देने के बारे में सरकार ने हामी भरी थी। इसे आज तक लागू नहीं किया गया। बैठक में रूपा राणा, बिजनेश राणा राकेश राणा, अमरजीत कौर, सर्वेश राणा, कमला, सुनीता, ज्ञान देवी, उमा शर्मा, मधु शर्मा, सतपाल सैनी, मंजू फूसगढ़, ममता, मंजूला, रीना सगीता, नीलम मूर्ती, सरोज, पूनम, कोमल व सुषमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed