{"_id":"5c12ae4342c7925cca3a33a2","slug":"191544728131-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाया चालक-परिचालकों का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाया चालक-परिचालकों का अनशन
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। रोजगार की मांग को लेकर सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आमरण-अनशन पर बैठे पूरे हरियाणा से आए चालक-परिचालकों के अनशन को आज भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र एवं प्रभारी रामेश्वर चौहान ने जूस पिलाकर तुड़वाया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उनकी इस समस्या को दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान सभी चालक-परिचालकों ने अनशन समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल एवं भाजपा नेताओं का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि रोडवेज में हड़ताल के दौरान इन्हीं चालक-परिचालकों ने रोडवेज की बसों का चलाया था और सरकार ने इन्हें नौकरी पर रखा था। सुजेश पान्नु हिसार ने बताया कि इससे पहले उन्होंने रोडवेज की हड़ताल के दौरान सरकार का साथ देकर रोडवेज की बसों का संचालन सही रूप से किया, लेकिन हड़ताल खत्म होते ही सरकार ने उन्हें बिना किसी नोटिस के हटा दिया। अब सभी चालक-परिचालक बेरोजगार हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि वे जहां काम करते थे अब उन्हें वहां से भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। अपनी समस्या को लेकर वे सभी मंत्रियों, विधायकों से अपनी नौकरी की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरकार के किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि रोडवेज का ओवर टाइम बंद करने के बाद आज 1500 बसें डिपो में खड़ी हैं। इससे पहले 1972, 1979 व 1993 में जिन कर्मचारियों न हड़ताल के दौरान कार्य किया था उन कर्मचारियों को सरकार ने पॉलिसी बनाकर तोहफे के तौर पर अपने अधीन (विभाग) में ले लिया था इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की है कि नौकरी से हटाए गए सभी चालक-परिचालकों को सरकार पॉलिसी बनाकर विभाग के अंदर समायोजित करे ताकि सभी बसों का सुचारु रूप से संचालन हो व जनता को सुविधा मिले और उन्हें उनका रोजगार वापिस मिल सके। इस अवसर पर पान्नु के साथ-साथ दिनेश शर्मा, नसीब ढांडा, जयदेव एवं रेवाड़ी से महिला प्रचारक शर्मिला सहित सैकड़ों चालक-परिचालक उपस्थित रहे।