{"_id":"5b5238634f1c1b43748b61c8","slug":"191532115043-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्त बहे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्त बहे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्त बहे, एक को बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी
फोटो संख्या-29
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गये चार दोस्तों में से दो युवक पानी में बह गए। हालांकि, दोस्तों ने एक को तो बचा लिया, मगर दूसरा पानी में बह गया, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोर बुलाये गए। खबर लिखे जाने तक गोताखोर ढूंढने में लगे हैं।
गांधी नगर का रहने वाला सतिंद्र अपने रिश्तेदार दिलबाग और अन्य दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार को करीब 11 बजे नहाने गया था। जब सभी दोस्त नहा रहे थे तो तभी अचानक दिलबाग और सतिंद्र गहरे पानी में चले गए। जब दोनों बहने लगे तो दूसरे दोस्तों ने सतिंद्र को तो पकड़कर बचा लिया, लेकिन दिलबाग नहर में डूब गया। दिलबाग कुरुक्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह करनाल में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। फिलहाल दिलबाग का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।