फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हाल ए मेडिकल कालेज : पार्किंग का रेट पांच रुपए, पर्ची छपवाई हुई है दस रुपए की, छिपाकर पेड़ पर लगाया रेट लिस्ट का बोर्ड

हाल ए मेडिकल कालेज : पार्किंग का रेट पांच रुपए, पर्ची छपवाई हुई है दस रुपए की, छिपाकर पेड़ पर लगाया रेट लिस्ट का बोर्ड

Sat, 05 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाल ए मेडिकल कालेज : पार्किंग का रेट पांच रुपए, पर्ची छपवाई हुई है दस रुपए की, छिपाकर पेड़ पर लगाया रेट लिस्ट का बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में पार्किंग संचालक द्वारा वसूले जा रहे दो गुना रुपये का मामला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्ट के संज्ञान में है, इसके बावजूद भी पार्किंग संचालक मरीजों से बाइक पार्किंग के नाम पर मनचाहे रुपये वसूल रहा है। इतना ही नहीं पार्किंग संचालक ने एक पेड़ पर छिपाकर रेट लिस्ट का बोर्ड शुक्रवार को लगा दिया। पार्किंग के लिए मेडिकल कॉलेज में तीन जगह हैं, वहां पर वे वाहन चालकों से दस रुपये वसूल रहे हैं। नियम की बात करें तो रेट लिस्ट का बोर्ड वाहन चालक के सामने होना चाहिए और वह दिखाई देना चाहिए। इस बारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पूरी जानकारी है। फिर भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पार्किंग संचालक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा है। ऐसे में साफ जाहिर हो रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन के ही किसी अधिकारी की शह में यह अवैध वसूली की जा रही है। पार्किंग संचालक पिछले एक महीने से मरीजों के परिजनों से मनचाहे पैसे वसूल रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओर से बाइक के पांच ओर कार के 20 रुपये निर्धारित किए गए हैं, फिर भी वह बाइक चालकों से मनचाहे रुपये वसूल रहा है।

अब हो चुकी है हजारों की वसूली
मेडिकल कॉलेज में पार्किंग शुरू हुए एक महीना बीत चुका है, तभी से पार्किंग संचालक पांच रुपये की बजाय बाइक चालकों से हजारों रुपये की वसूली कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज 500 से ज्यादा बाइक आती हैं। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज की ओर से पर्किंग के लिए अलग से जगह बनाई हुई है। पार्किंग संचालक ओपीडी ब्लॉक के साथ सड़क पर ही वाहनों को पार्क करा रहा है। इसे भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन


दस रुपये की छपवाई हुई है पर्ची, रेट हैं पांच रुपये
पार्किंग में मरीजों से मनचाहे रेट की वसूली करने का इरादा पार्किंग संचालक ने पहले से ही बनाया हुआ था। क्योंकि पार्किंग में जो पर्ची काटी जा रही है उस पर मेडिकल कॉलेज का नाम लिखा हुआ है और स्कूटर और बाइक के दस रुपये और कार के 20 रुपये लिखे हुए हैं। इससे साफ जारी है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही पार्किंग संचालक ने पहले से ही बाइक के दस रुपये रेट की पर्ची छपवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग संचालक से की जाएगी अवैध वसूली की रिकवरी : डॉ. हिमांशु
पार्किंग संचालक को रेट लिस्ट लगाने के लिए नोटिस दिया हुआ है। इसके लिए एक कमेटी भी बना दी गई है। जांच में यदि सामने आया कि उसने पार्किंग के निर्धारित रेट से ज्यादा रुपये लिए हैं तो उससे रिकवरी कराई जाएगी। रेट लिस्ट वाहन चालकों के सामने लगानी है।
-डॉ. हिमांशु मदान, कार्यवाहक निदेशक, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed