{"_id":"5ad105444f1c1b60098b45fe","slug":"191523647812-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के ऑर्डर व अपने दो बच्चों के साथ महिला पहुंची ससुराल, घर में नहीं दिया घुसने, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के ऑर्डर व अपने दो बच्चों के साथ महिला पहुंची ससुराल, घर में नहीं दिया घुसने, किया हंगामा
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के ऑर्डर और दो बच्चों के साथ महिला पहुंची ससुराल, घर में नहीं दिया घुसने, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
एक महिला शुक्रवार को अपने दो बच्चों और कोर्ट के ऑर्डर के साथ सेक्टर-6 में अपनी ससुराल पहुंच गई। वहां ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इस पर महिला ने घर के बाहर ही धरना दे दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद महिला सेक्टर-6 में पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
महिला मोनिका ने आरोप लगते हुए कहा कि उसका पति उसे और उसके दोनों बच्चों को तीन साल पहले छोड़कर कर भाग गया था। उसे बहुत जगह ढूंढा तो पता चला की वह अपने मात-पिता के साथ सेक्टर-6 में रहता है। इसके बाद महिला अपने पति विक्रम से मिलने के लिए आई तो उसके ससुराल वालों ने उसे वहां से भाग दिया। कहा था कि उसका पति विक्रम यहां पर नहीं रहता। उसके के बाद महिला ने कोर्ट में केस दायर किया। कोर्ट के ऑर्डर पर भी उसके ससुराल वाले उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। उसका पति उसे दोनों बच्चों के लिए कोई खर्च भी नहीं दे रहा है और अपने साथ भी नहीं रख रहा है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति इस समय दूसरी लड़की के साथ रह रहा है। सेक्टर-6 चौकी प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।