{"_id":"5a43e9164f1c1b8e698c41e9","slug":"191514400022-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट चैंपियनशिप में करनाल के स्केटर्स का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट चैंपियनशिप में करनाल के स्केटर्स का दबदबा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में करनाल ने जीते 46 मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिले के रोलर स्केर्ट्स ने 31वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 46 मेडल जीत कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड, 16 सिल्वर तथा 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते। जिला स्केटिंग संघ के प्रधान अविनाश बंसल व सचिव संदीप गोयल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। स्केटिंग कोच संजय गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 दिसंबर तक गुड़गांव में किया गया था, जिसमें प्रदेश के 450 स्केटर्स शामिल हुए। उन्होंने बताया कि क्वार्ड रेस में अंडर-6 आयुवर्ग में नीहल ने दो गोल्ड, परीकांक्षा ने एक गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं छह से आठ आयुवर्ग में वैभवी और आरना कांबोज ने एक-एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। आठ से 12 वर्ष के आयुवर्ग में दिशा ने एक सिल्वर तथा अर्पिता शर्मा ने तीन ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। 12 से 16 वर्ष के आयुवर्ग में आकांक्षा ने तीन गोल्ड और अरांची चौहान ने दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। इनलाइन रेस में आदिती पालीवाल ने एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीता। वहीं सिमरन गुप्ता ने एक ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। इसी तरह अन्नया शांडिल्य ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज, रचिता जुनेजा ने चार गोल्ड, कोमल पाल ने चार सिल्वर मेडल जीते। क्वार्ड रेस के ब्वॉयज कैटेगिरी में दिव्यांश सिंह ने एक ब्रॉन्ज, दक्ष चौधरी ने एक सिल्वर और ब्रॉन्ज, समरजीत सिंह ने दो ब्रॉन्ज तथा जय लांगयान ने तीन सिल्वर मेडल जीते। इनलाइन रेस में अनिकेत चौहान ने दो ब्रॉन्ज, दर्विश सचदेवा ने एक ब्रॉन्ज, तेजस मेहला ने एक ब्रॉन्ज, माहिन सिंधवानी ने तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस अवसर पर कान्वेंट स्कूल इंचार्ज रमेश चंद ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। सचिव संदीप गोयल ने बताया कि आकांक्षा, अरांची चौहान, माहिन सिंधवानी, जय लांगयान, रचिता जुनेजा और कोमल पाल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान पंकज बत्तरा, प्रीतम सैनी, जजपाल सिंह, बलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और अमरेंद्र सिंह को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया गया।