{"_id":"59383bdd4f1c1b20358b459b","slug":"191496857565-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से 11 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से 11 डिग्री लुढ़का पारा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से 11 डिग्री लुढ़का पारा
- बारिश से खिले चेहरे, करनाल में 15.6 एमएम हुई बारिश, अधिकतम तापमान पहुंचा 31 डिग्री पर
फोटो संख्या- 1 से 8, 14 से 16
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बुधवार अल सुबह हुई झमाझम बारिश और तेज पूरवा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान ने जबर्दास्त गोता लगाया। बारिश से जहां अधिकतम पारा 42 डिग्री से गोता लगा 31 पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम पारा भी 32.2 डिग्री से 21 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा, जिससे लोगा बाजार व पार्क में मस्ती करते नजर आए। बुधवार को करनाल में 15.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अलगे 24 घंटे कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को प्री-मानूसन की पहली बौछार ने राहत की सांस दी। मौसम में बदलाव मंगलवार शाम से ही होने लगा था, मौसम विभाग ने पहले धूलभरी आंधी की अशंका जताई थी, लेकिन दिनभर चली गर्म पिछवा हवा की जगह शाम होते-होते ठंडी पूरवा हवा ने ले ली। वहीं अल सुबह 4 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बारिश में तब्दील हो गई। ठंडी हवाओं के साथ सुबह करीब चार घंटे तक रूक-रूक कर हुई बारिश ने लोगों को शिमला का एहसास दिला दिया। बारिश के फुहारों में बच्चों से लेकर बड़े तक सभी मस्ती करते नजर आए। प्री-मानूसन की पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं प्रशासन की जल निकासी को लेकर की गई तैयारियों की भी पोल खोल कर रख दिया। बारिश के कारण बस स्टैंड, मुगल कनाल, सदर बाजार जैसी जगहों पर पानी जमा हो गया। जिससे यहां आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद एकबार फिर से तापमान बढ़ेगा, और लोगों को तपिश का अहसास होगा।
हवा से कई जगह टूटे पेड़
बारिश के साथ चली तेज पूरवा हवा ने कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। बस स्टैंड के पास लगा सफेदा का एक पेड़ उखड़कर बस स्टैंड के अंदर ही गिर गया, जिससे बस स्टैंड की दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ बिजली के तार भी टूट गए। जिस समय यह पेड़ गिरा, उस समय आसपास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा सेक्टर-12, जीटी रोड, अटल पार्क में भी कई पेड़ टूट कर गिर गए।