{"_id":"68cf02117db73cae9b0b7ead","slug":"190-government-schools-get-peons-and-gardeners-after-12-years-karnal-news-c-18-knl1008-743185-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 190 राजकीय विद्यालयों में 12 साल बाद मिले चपरासी और माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 190 राजकीय विद्यालयों में 12 साल बाद मिले चपरासी और माली
विज्ञापन
गगन तलवार
करनाल। जिले के 190 राजकीय विद्यालयों में 12 साल बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद पर भर्ती हुई है। स्कूलों में जलवाहक, चपरासी और माली लगाए गए हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से नवचयनित ग्रुप-डी कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। वे अपने विद्यालय में जाकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
जिले में अभी भी 110 स्कूल ऐसे हैं, जहां पर यह पद खाली है। यहां के शिक्षकों को अभी नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। विदित हो कि अमर उजाला की ओर से जुलाई माह में कैसी है पाठशाला अभियान के तहत प्रदेश स्तर पर स्कूलों की स्थिति को उजागर किया गया था। इस अभियान के दौरान स्कूल के भवन के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी के कारण होने वाली दिक्कतों को भी प्रमुखता से उजागर किया गया था। इसी पर संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से नियुक्ति के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्कूल अलॉट किए गए हैं।
इस विद्यालय में हुई नियुक्ति
- जलवाहक कम माली : जीएसएसएस- कतलाहेड़ी, अलीपुर खालसा, देवीपुर, ब्रास, सौंकड़ा, उड़ाना, घोघड़ीपुर, दादूपुर रोड़ान, नरायणा-2, बरसत, गढ़ी जाटान, पाढ़ा, अराईंपुरा, जलमाना, दरड़, कुताना, गढ़ी खजूर, बालू, मोहिदीनपुर, जानी, डाचर, कुटेल, डबरी, अमृतपुर कलां, मंजूरा, खोराखेड़ी, गुढ़ा, बाहरी, चिड़ाव, डाकवाला गुजरान, कुंजपुरा, चौचड़ा, भादसों, नगला रोड़ान, सौंकड़ा, कैमला, मोहड़ी जागीर। जीजीएचएस- गगसीना, स्टौंडी, गंगाटेहड़ी पोपड़ान, निगदू, घरौंडा, इंद्री। जीएमएस- पूंडरी, कैरावली, मुगलमाजरा, सदरपुर। जीएचएस- लालपुरा, अलावला, जांबा, कुरलन, लालूपुरा, पबाना हसनपुर, संधीर, मूंद, अमूपुर, कालरों, रायपुर रोड़ान, सुलतानपुर, शेखुपुरा। पीएमश्री जीएसएसएस- कोहंड, घरौंडा। एमएसएसएसएस- निसिंग, डाइट करनाल में दो नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
- चपरासी : जीएसएसएस- खेड़ीमानसिंह, फरीदपुर, नगलामेघा, रत्तक, ऊंचा समाना, दादूपुर रोड़ान, असंध, गंगटेहड़ी पोपड़ान, बरास, बड़ौता, ढाकवाला गुजरान, पूंडरी, उचाना, टपराना, मोहिदीनपुर, डबरी, गुढ़ा, चौरा, अंजनथली, दरड़, सालवन, सिकरी, समानाबाहू, बड़ागांव, शामगढ़, कुताना, राहड़ा, तरावड़ी, फफड़ाना, नीलोखेड़ी, बल्ला, अमृतपुरा कलां, शेखपुरा सोहाना, जलमाना। जीजीएसएसएस : गंगटेहड़ी पोपड़ान, निसिंग, बल्ला, इंद्री, निगदू, रेलवे रोड, सालवन, कुंजपुरा। जीएमएस डींगर माजरा, बरानी, सीतामाई, सेक्टर-6, कैलाश, रांवर, पक्काखेड़ा, बजीदारोड़ान, सिंगड़ा, पूजम, बीरबड़ालवा, भोलाखालसा, ऐंचला, कलामपुरा, एबला जागीर, नेवल, दयानगर, पिचौलिया, बैरसल, रायफार्म, जटपुरा, रसूलपुरखुर्द, बसताड़ा, शिव कॉलोनी, जमालपुर, हरिसिंहपुरा, रसूलपुर कलां, जड़ौली, नसीरपुर, नगलाफार्म, थल, गुनियाना, घोलपुरा, गोहिदा, मैनमती, नलवीकलां, उपली, परवाला, भैणीकलां, फूसगढ़, झंझाड़ी, पनौड़ी, दनियालपुर, खेड़ा छमरा, पखाना, ढोलगढ़, अरजेहड़ी, रायसन, बांसोगेट, खेड़ी मूनक। जीजीएमएस कैमला, संघोही, रंबा। जीएचएस हसनपुर, बलड़ी, सुलतानपुर, संधीर, अमूपुर, उपलानी, मूंद, बसडारा, कालरों, जयसिंहपुरा। जीएमएसएसएसएस निगदू, मॉडलटाउन, निसिंग, तरावड़ी। जीजीएचएस मूनक, पीएमश्रीजीएसएसएस बाल राजपूतान, मूनक।
माली : जीएसएसएस प्योंत, ऊंचासमाना, जीएसएसएस बांसा और जीएचएस कलवेहड़ी।
मिडल स्कूलों में सफाईकर्मी का पद ही खत्म
शिक्षा विभाग में 12 सालों से सफाई कर्मचारी की भर्ती ही नहीं हुई है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और तबादला संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्माण का कहना है तब हुई भर्ती के बाद कुछ कर्मचारियों को सरकार ने पक्का कर दिया था। जबकि कुछ पक्के नहीं हो पाए थे। इनमें से भी काफी कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। इसलिए स्कूलों में स्वच्छता के हालात खराब हैं। 207 मिडल स्कूल में स्वीपर की पोस्ट नहीं है। हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्वीपर कम चौकीदार का एक ही पद है।
स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई है। 190 स्कूलों में कर्मचारी भेजे गए हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों के न होने से जो दिक्कतें स्कूल को होती थी, वहां अब राहत होगी। जिन स्कूलों में पद रिक्त हैं, वहां शीघ्र व्यवस्था बनाई जाएगी। - रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी