{"_id":"68d057f14e2861784601ca07","slug":"19-units-of-blood-were-collected-in-the-camp-karnal-news-c-18-knl1008-743759-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शिविर में 19 यूनिट रक्त किया एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शिविर में 19 यूनिट रक्त किया एकत्रित
Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
106....अत्याधुनिक हथियार का चलाकर देखती युवती। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
करनाल। रेडक्रास सोसायटी में रविवार को सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में 22 युवाओं ने रक्तदान किया जिसमें 19 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए रेडक्रास सोसायटी सचिव कुलबीर मलिक ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा बने प्रधान
करनाल। एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को सरदार बहादुर सरदार बलवंत सिंह टेक्निकल एंड साइंटिफिक एजुकेशन सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस दौरान दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा सोसाइटी के प्रधान नियुक्त किए गए। वहीं अचरण सिंह को उपप्रधान, गुरविंद्र पाल सिंह को सचिव व प्रबंधक, रघुबीर सिंह चावला को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधान दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा ने कहा कि वह सोसाइटी की सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे साथ ही स्कूल के समस्त कार्यों को पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इस मौके पर डाॅ जोगिंद्र सिंह गिल, डाॅ सतपाल काैर नलवा, मंजीत सिंह कंवल और महेंद्रजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ कल प्रदर्शन करेगा
करनाल। परशुराम धर्मशाला में रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को पूरा करवाने के लिए 23 सितंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पेंशन संबंधित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए, कम्यूट की गई राशि सभी राज्यों में 11 वर्ष तक ही काटी जाए, कोरोना के दौरान रोका गया 18 माह की महंगाई भत्ते का एरियर ब्याज सहित दिया जाए मुख्य मांगे रखी गई। अध्यक्षता खंड सचिव डाॅ. रणदीप श्योराण ने व संचालन जिला प्रधान बलराज सिंह ने किया। राम कुमार, धर्मपाल, लहरी सिंह, पूर्ण चंद, शिव चरण, जय सिंह, लखमी चंद, जगदीश शर्मा, रामपाल और जगमाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
23 को हरियाणा आर्म्ड पुलिस प्रदर्शनी होगी आयोजित
करनाल। हरियाणा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर 23 सितंबर को संत कबीर स्कूल सेक्टर-8 में आर्मी और हरियाणा आर्म्ड पुलिस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, आधुनिक संचार उपकरणों एवं अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वॉल ऑफ वेलर के लोकार्पण से किया जाएगा। विद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की स्मृति में यह स्थापित की जा रही है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाई जाएगी। संवाद