फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तीन से चार हजार रुपए में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 13 केस पकड़े

तीन से चार हजार रुपए में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 13 केस पकड़े

Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीन से चार हजार रुपए में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 13 केस पकड़े
तीन से चार हजार रुपये में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले 13 केस पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। तीन से चार हजार रुपये लेकर युवक फर्जी परीक्षार्थी बनकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को उड़न दस्ते ने 17 नकल के केस पकड़े गए। इनमें 13 फर्जी परीक्षार्थी हैं जो दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। फ्लाइंग के सेंटर में पहुंचते ही आंसर शीट छोड़ फरार हो गए। फ्लाइंग ने सभी का यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दिया है। बुधवार को 10वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा थी। दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले फर्जी परीक्षार्थियों के कुल 11 केस बुधवार को सामने आए हैं। इनमें 11 केस एक की सेंटर गुरुनानक खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड के नजदीक के ही हैं। इसके अलावा एक केस एसडी बाल मंदिर में सामने आया। दोनों जगह बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग (विशेष उड़नदस्ता अध्यक्ष करनाल) ने दस्तक दी थी। फ्लाइंग के सेंटर में पहुंचते ही यहां से फर्जी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका छोड़कर भाग निकले। इसके अलावा ऐसा ही एक केस गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ते के इंचार्ज बहादुर सिंह ने पकड़ा।

वहीं दो सेंटर में पर्ची से नकल करते हुए भी परीक्षार्थी फ्लाइंग की पकड़ में आए। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलसी बडसालू में तीन परीक्षार्थी पर्ची से नकल कर रहे थे। यहां डीसी की फ्लाइंग टीम ने इन्हें नकल करते हुए पकड़ा, जबकि एक नकल का केस गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्बन एस्टेट में सामने आया। यहां परीक्षार्थी के पेपर बोर्ड के पीछे प्रश्नों के सवाल लिखे हुए थे। इस सेंटर पर बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने दस्तक दी थी। चारों परीक्षार्थियों का यूएमसी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed