फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा को चिड़ाव मोड से किया रवाना, जानेंगे जनता के मन की बात

संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा को चिड़ाव मोड से किया रवाना, जानेंगे जनता के मन की बात

Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा को चिड़ाव मोड से किया रवाना, जानेंगे जनता के मन की बात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा को असंध विधानसभा संयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ललित दाबड़ा ने चिड़ाव मोड़ से हरी झंडी देकर रवाना किया। ललित दाबड़ा ने बताया कि इस यात्रा के तहत पत्र के माध्यम से जनता की के मन की बात जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वमें सरकार जिस प्रकार सफलतापूर्वक जनता की सेवा की और देश व भारत माता के वैभव को बनाए रखा। विश्व स्तर पर अपने देश का नाम चमकाया गया। इस यात्रा के तहत अगले पांच साल का एजेंडा तैयार किया जाएगा। ललित दाबड़ा ने कहा कि अगले पांच साल के लिए कसि तरह कार्य किए जाने चाहिए इसको लेकर सुझाव मांगें जा रहे हैं। संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा के सह संयोजक मनोज कादियान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितैषी सरकार है। इस मौके पर विशेष रुप से पहुंचे असंध विधायक के सुपुत्र हरप्रीत सिंह ने पीओके में हुए भारत की वायु सेवा द्वारा की गई पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय वायु सेना एवं सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवीन नरवाल, गुरब शीश सिंह, यादविंद्र आहूजा, प्रवीन शाहपुर, सरपंच जुंडला, मेहर सिंह, कृष्ण लाल सरपंच कतलेहड़ी, सरपंच मंजूरा कृष्ण, सरपंच ओंगद, हथलाना पूर्व सरपंच रणधीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed