फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छात्राओं को रोजगार के अवसरों के बारे में कराया अवगत

छात्राओं को रोजगार के अवसरों के बारे में कराया अवगत

Sat, 23 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को रोजगार के अवसरों के बारे में कराया अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुंडला (करनाल)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. ज्ञानी देवी ने मुख्यातिथि एवं चंद्र मोहन ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ. ज्ञानी देवी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को विभिन्न विषयों में रोजगार के अवसरों से अवगत करवाया। सभी संकायों की महता बताते हुए विषय पर अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रेरित किया। केवल किताबी ज्ञान ही नहीं अपितु अपने देश की संस्कृति, संस्कार व चरित्र निर्माण पर भी बोध कथा के माध्यम से प्रेरित किया। छात्राओं ने भी अपनी जिज्ञासा और जानकारी हेतु डॉ. ज्ञानी देवी से अपने प्रश्न रखे। और प्राचार्या ने भी बड़े सटीक व सरल शब्दों में छात्राओं के प्रश्नों का निवारण कर चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम को सफल बनाया। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले लीगल लीट्रेसी कार्यक्रम के अंतर्गत थियेटर व निबंध में विजित छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता शर्मा ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। और कहा कि मुख्य वक्ता के शब्दों ने गागर में सागर भरने का कार्य करके हमारा मार्ग दर्शन किया है। ऐसे प्रेरणा से भरे वक्तव्य हम सभी में ऊर्जा का संचार करते हैं। मंच संचालन अध्यापिका ललिता नागपाल ने किया। विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed