फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों से बरामद की चोरी की चार बाइकें

पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों से बरामद की चोरी की चार बाइकें

Sat, 09 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों से बरामद की चोरी की चार बाइकें

विज्ञापन
करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेप्ट टीम ने दो आरोपियों को चोरी की चार बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम इंचार्ज एसआई रोहताश ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई है। एसपी ने वाहन चोरी की बढ़ रही वारदातों पर रोक लगाने की बात कही थी। इसके बाद टीम ने दो आरोपियों को पकड़कर सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि वारदातों को रोकने के लिए उन्होंने 6 फरवरी को अपनी टीम के साथ असंध रोड स्थित पक्का खेड़ा मोड पर नाकाबंदी की और इस दौरान उन्होंने चोरी की बाइक के साथ आरोपी नरेंद्र वासी बेरी खेड़ा जींद को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दोस्त आरोपी नवीन वासी बेरी खेड़ा जींद के बारे में बताया तो उसे सफीदों से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की चार वारदातों को खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर चारों बाइकों को बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद बाइक में से तीन जिला करनाल व एक जिला जींद क्षेत्र के कस्बा सफीदों से चोरी की गई थी। करनाल में आरोपियों ने एक बाइक थाना शहर क्षेत्र से, दूसरी सिविल लाइन थाना क्षेत्र से और तीसरी बाइक थाना तरावड़ी क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के संबंध में छानबीन करने पर सामने आया कि आरोपी नरेंद्र पहले भी मोबाइल चोरी के एक मामले में जींद में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed