फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गीता जयंती एक्सप्रेस गाड़ी का नीलोखेड़ी में ठहराव शुरू, सांसद की पत्नी व विधायक दिखाई हरी झंडी

गीता जयंती एक्सप्रेस गाड़ी का नीलोखेड़ी में ठहराव शुरू, सांसद की पत्नी व विधायक दिखाई हरी झंडी

Sat, 09 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
गीता जयंती एक्सप्रेस गाड़ी का नीलोखेड़ी में ठहराव शुरू, सांसद की पत्नी व विधायक दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
नीलोखेड़ी। कुरुक्षेत्र से मथुरा जाने वाली 11902 गीता जयंती एक्सप्रेस गाड़ी आज पहली बार नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर 3.09 बजे रुकी तो उपस्थित भारी हुजूम ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया। इस उपलक्ष्य पर सांसद करनाल की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन मथुरा से कुरुक्षेत्र जाते समय वापसी पर नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर 1.57 बजे रुका करेगी। रेलवे के सीनियर डीईएन एस. बघेल व सीनियर डीओएम रजनी श्रीवास्तव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

किरण शर्मा चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीकृष्ण की जन्म स्थली मथुरा से उनकी कर्मस्थली कुरुक्षेत्र तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस गाड़ी क्षेत्रवासियों के लिए किसी नायाब तोहफे से कम नहीं है। इस गाड़ी द्वारा यात्रा करके लोग श्रीकृष्ण कृपा तो हासिल करेंगे ही साथ में द्वापरयुग का भी अनुभव कर सकेंगे। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि चार सालों के कार्यकाल में राज्य सरकार ने नीलोखेड़ी क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्य समर्पित कर यह सिद्ध कर दिया है कि केवल मंत्र भाजपा ही लोगों का भला करने में सक्षम हैं। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म ऊंचा करने सहित ऊंचाहार एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव निश्चित करने के लिए भी मांग रखी गई। इसे रेलवे अधिकारियों ने जल्दी ही पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नारायण दास वर्मा, नपा चेयरमैन के प्रतिनिधि सतनाम आहुजा, दीपक बंसल, महिंद्र बाकिपुर, शिवनाथ कपूर, राजवीर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मीना चौहान, जसमेर अरजाहेड़ी, रोहित सिंधवानी व चमेल सिंह आदि भाजपा नेता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed