फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मैं मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ आपका विधायक भी हूं, कोई भी समस्या हो तो मेरे तक पहुंचाओ, कराऊंगा हल : मनोहर लाल

मैं मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ आपका विधायक भी हूं, कोई भी समस्या हो तो मेरे तक पहुंचाओ, कराऊंगा हल : मनोहर लाल

Mon, 07 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
मैं मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ आपका विधायक भी हूं, कोई भी समस्या हो तो मेरे तक पहुंचाओ, कराऊंगा हल : मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ यहां का विधायक भी हूं। लोगों से मिलने का सिलसिला बना रहता है, इसके बावजूद भी किसी व्यक्ति और कार्यकर्ता की कोई समस्या या कठिनाई है तो वह कार्यकर्ताओं, विधायकों के माध्यम से समस्या को मेरे तक भेजें, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास के लिए यदि कोई नागरिक अपना सुझाव देना चाहता है तो उस पर भी अमल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रविवार को इब्राहिम मंडी में भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कथूरिया और पंकज टंडन की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। रविवार दोपहर तक सीएम कई कार्यकर्ताओं के घर गए और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही सीएम के अभिनंदन को लेकर आयोजित किए गए कई कार्यक्रमों में भी शिरकत की। दोपहर तक सीएम करनाल में रुके पूरे चुनावी मूड में दिखे। हर कार्यक्रम में उन्होंने जींद उपचुनाव की चर्चा की और दावा किया कि यहां भाजपा अच्छे वोटों से जीतेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हाल ही में नगर निगम के चुनाव में 5 नगरों के लोगों ने सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाई है, इस जीत का श्रेय जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि जीत का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और 28 जनवरी को जींद के उपचुनाव को भी निश्चित तौर पर जीतेंगे। जींद के उपचुनाव का असर आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन

इसलिए पार्टी कार्यकर्ता जींद में रहने वाले अपने-अपने रिश्तेदारों और संबंधियों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करें व सरकार द्वारा 4 साल के दौरान करवाए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। इस अवसर पर विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, संतोष अत्रेजा, जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, सतीश राणा, समाजसेवी बृज गुप्ता, नीरज गुप्ता, पार्षद वीर विक्रम कुमार, प्रवीन लाठर व अशोक जैन सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मोर्चा की बैठक में पहुंचे सीएम
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में चल रही भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में पहुंचे और मोर्चा के प्रतिनिधियों से बातचीत की और सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बारे में कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश प्रभारी रविश, जिला अध्यक्ष सतीश राणा व जिला महामंत्री नरेन्द्र गौरसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

नई डिस्पेंसरी का किया अवलोकन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को बांसो गेट स्थित भाजपा कार्यकर्ता विकास तंवर के निवास पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिला एवं पुरुषों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बनाई जाने वाली नई डिस्पेंसरी के स्थल का भी अवलोकन किया और सीएमओ को निर्देश दिए कि शीघ्र ही यहां डिस्पेंसरी को स्थापित किया जाए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।


एडवोकेट शमशेर सिंह के घर जाकर किया शोक प्रकट
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री चंदा सिंह के पुत्र एडवोकेट शमशेर सिंह के देहांत के उपरांत उनके निवास स्थान मॉडल टाउन जाकर शोक प्रकट किया और परिवार के साथ दुख सांझा किया। बता दें एडवोकेट शमशेर सिंह का रविवार रविवार प्रात: 4 बजे हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनकी आयु 72 वर्ष की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed