फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लेंटर डालने की मशीन पर बैठा मजदूर हाईवोल्टेज तार से टकराया, मकान मालिक समेत पांच झुलसे

लेंटर डालने की मशीन पर बैठा मजदूर हाईवोल्टेज तार से टकराया, मकान मालिक समेत पांच झुलसे

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
लेंटर डालने की मशीन पर बैठा मजदूर हाईवोल्टेज तार से टकराया, मकान मालिक समेत पांच झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शिव कॉलोनी गली नंबर एक में मकान का लेंटर डालकर मशीन ले जाते समय मशीन के ऊपर बैठा एक मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इसी दौरान मशीन को धक्का लगा रहे चार लोग भी करंट से झुलस गए। झुलसे लोगों में मकान मालिक, उसका रिश्तेदार व तीन मजदूर शामिल है। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने पर मजदूर पंकज और मकान मालिक के रिश्तेदार कुलदीप को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शिव कॉलोनी के रहने वाले शिवचरण अपने मकान की छत का लेंटर डलवा रहा था। शाम को मजदूरों ने लेंटर डालने का कार्य समाप्त कर लिया था। उसके बाद मजदूर मशीन खींचने में लगे थे। शिव कॉलोनी का रहने वाला मजदूर पंकज जब मशीन को पकड़कर खींच रहा था तो वह लटक रही 11 हजार वोल्टेज की तार की चपेट में आ गया। इसमें मजदूर और मशीन को धक्का लगा रहे मकान मालिक शिवचरण, रिश्तेदार कुलदीप, ललन और देवेंद्र भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मकान की छतों से गुजर रही है बिजली की तारें, कई बार हो चुके हैं ऐसे हादसे
शिव कॉलोनी के अलावा शहर की कई कॉलोनियों में बिजली की तारें घर के ऊपर से व घर के सामने से गुजर रही है। जिन्हें आसानी से एक छोटा बच्चा भी छू सकता है। लेकिन इस ओर बिजली निगम के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। अक्सर कॉलोनीवासी इन तारों को बदलवाने की बात करते हैं, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी उनकी एक बात भी नहीं सुनते और कहते हैं कि ये बिजली की लाइन पहले से ही बिछी हुई हैं। शिव कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनी में यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed