फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विजिलेंस डीएसपी ने मरीजों से की बात तो डॉक्टरों की फिर खुली कमीशनखोरी की पोल

विजिलेंस डीएसपी ने मरीजों से की बात तो डॉक्टरों की फिर खुली कमीशनखोरी की पोल

Sat, 11 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस डीएसपी ने मरीजों से की बात तो डॉक्टरों की फिर खुली कमीशनखोरी की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉक्टर द्वारा मरीजों की पर्ची पर बाहर की दवा लिखकर कमीश बनाने का धंधा अभी भी जोरों पर चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में दवा होने के बावजूद भी डॉक्टर बाहर की महंगी दवा लिख रहे हैं। यह मामला शुक्रवार को सामने स्टेट विजिलेंस की टीम के सामने भी आया है। स्टेट विजिलेंस के डीएसपी राज सिंह ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
बता दें मेडिकल कॉलेज में बाहर की दवा लिखकर कमीशन बनाने वाले डॉक्टरों व मरीजों को प्राइवेट अस्पताल रेफर कर कमीशन लेने व एक मरीज का प्राइवेट अस्पताल में ऑप्रेशन कर 16 हजार रुपये लेने के मामले की जांच अब स्टेट विजिलेंस कर रही है। जांच के लिए शुक्रवार को विजिलेंस डीएसपी राज सिंह अपनी टीम के साथ कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचा। वहां उन्होंने करीब दो घंटे तक मरीजों से बातचीत की और उनकी पर्ची चेक की। डीएसपी राज सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने मरीजों की पर्ची पर बाहर की दवा लिखी हुई थी। जब डिस्पेंसरी में उस दवा के बारे में पूछा तो पता चला की उससे दूसरी कंपनी की वही दवा डिस्पेंसरी में है। इस बारे में उन्होंने संबंधित डॉक्टर से भी बात की, जिस में सामने आया कि डॉक्टर बाहर की दवा लिख रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि मरीजों के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कश्यप से भी बातचीत की है। पूरे मामले की जानकारी ली है। इसके साथ ही संबंधित डॉक्टरों से भी फोन पर बात की है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed