{"_id":"5b0710164f1c1bab6e8b466d","slug":"181527189526-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के मृत्युंजय पोसवाल, निश्चय भल्ला सहित तीन खिलाड़ी मॉडर्न पेंटाथलोन एशियाई चैंपियनशिप थाइलैंड में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के मृत्युंजय पोसवाल, निश्चय भल्ला सहित तीन खिलाड़ी मॉडर्न पेंटाथलोन एशियाई चैंपियनशिप थाइलैंड में दिखाएंगे दमखम
Updated Fri, 25 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के मृत्युंजय, निश्चय सहित तीन खिलाड़ी माडर्न पेंटाथलोन एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
माडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से थाईलैंड में होने वाली अंडर-19 माडर्न पेंटाथलोन एशियाई चैंपियनशिप के लिए तीन सदस्यीय टीम का दल वीरवार को थाईलैंड के लिए रवाना हुआ। करनाल के दो खिलाड़ियों मृत्युंजय पोसवाल व निश्चय भल्ला ने टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है। महाराष्ट्र के यश जाधव ने तीसरे खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह टीम में बनाई है। माडर्न पेंटाथलॉन एक ओलंपिक खेल है, जिसमें एक खिलाड़ी को पांच अलग-अलग खेल एक दिन में खेलने होते हैं। जिसमें फेंसिंग, 200 मीटर स्वीमिंग, घुड़सवारी लेजर रन शामिल हैं। प्रत्येक खेल के समाप्त होने पर खिलाड़ियों को अंक दिए जाते हैं, जिनके आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग सुनिश्चित की जाती हैं ।
गौरतलब हैं कि माडर्न पेंटाथलॉन 1912 से लगातार ओलंपिक खेलों का व 1994 से एशियन गेम्स का हिस्सा रहा हैं। गोवा में होने वाले आगामी नेशनल गेम्स में पहली बार नेशनल गेम्स का हिस्सा बनने जा रहा है।
नौवीं कक्षा के छात्र हैं दोनों खिलाड़ी
मृत्युंजय भारतीय माडर्न पेंटाथलॉन टीम के कोच सत्यवीर सिंह का बेटा हैं। मृत्युंजय व निश्चय अभी नौवीं कक्षा के छात्र हैं। केवल 13 साल के हैं । मृत्युंजय पिछले चार साल से अपने पिता की छत्रछाया में माडर्न पेंटाथलॉन की तैयारी कर रहे हैं । मृत्युंजय अभी तक तीन बार माडर्न पेंटाथलॉन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं व फरवरी में इजिप्ट में आयोजित संयुक्त ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा रहे है। अब चार वर्ष की कड़ी ट्रेनिंग के बाद अंडर-19 माडर्न पेंटाथलॉन एशियाई चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है । अंडर-19 माडर्न पेंटाथलॉन एशियाई चैंपियनशिप 23 से 27 मई तक थाईलैंड के चोनबुरी शहर में आयोजित होगी। भारतीय टीम के लिए चुने गए तीनों खिलाड़ियों का चयन माडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन हरियाणा व फेटे स्पोर्ट्स की एक पहल ‘मिशन ओलिंपिक’ के अंतर्गत किया गया है। मिशन के अंतर्गत चुने गए सभी खिलाड़ियों को करनाल स्थित नेशनल माडर्न पेंटाथलॉन अकादमी में ट्रेनिंग दी जाती हैं। माडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन हरियाणा के सचिव व भारतीय माडर्न पेंटाथलॉन टीम के कोच सत्यवीर सिंह ने बताया कि इसके साथ सितंबर में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स, 2018 के नवंबर में गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स, 2018 के लिए भी करनाल में ही ट्रेनिंग दी जा रही हैं ।