{"_id":"5ad105464f1c1ba1098b4619","slug":"181523647814-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीश के स्कूल में हुई प्रार्थना, गोल्ड मेडल जीतते ही चहक उठे टीचर्स और स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीश के स्कूल में हुई प्रार्थना, गोल्ड मेडल जीतते ही चहक उठे टीचर्स और स्टूडेंट्स
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनीश के स्कूल में हुई प्रार्थना, गोल्ड मेडल जीतते ही चहक उठे टीचर्स और स्टूडेंट्स
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कॉमनवेल्थ गेम्स में अनीश भनवाला के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर जिलेभर में खुशी मनाई गई। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी इसे बहुत ही खुशी का पल करार दिया। सबसे ज्यादा खुशी अनीश के स्कूल सेंट थैरेसा कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों में दिखाई दी। गोल्ड जीतने की खबर मिलते ही वे खुशी से झूम उठे। गोल्डन जीत पर अनीश के लिए तालियां बजाई गईं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ओफिलिया लोबो ने बकाया स्कूल में माइक से अनाउंसमेंट किया। इससे पहले सुबह आठ बजे स्कूल में अनीश की जीत के लिए प्रार्थना की गई। इसमें प्रिंसिपल और स्टाफ के सदस्य भी शामिल रहे। अनीश की जीत पर प्रिंसिपल ने मोबाइल से अनीश के पिता जगपाल और बहन मुस्कान को भी बधाई दी। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल ने बताया कि अनीश बहुत अच्छा विद्यार्थी है और हर बार कक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाता है। उन्होंने बताया कि उसकी कंसनट्रेशन पावर बहुत अच्छी है। इसलिए ही वह अचूक निशाना लगा पाता है।
स्कूल टीचरों ने बताया, अनीश अपने लक्ष्य के प्रति रहता है गंभीर
कांवेंट स्कूल में अनीश के टीचर्स जसवंत रेढू, सीमा हांडा, वंदना बत्रा, सुमनदीप, संजीता गुप्ता, प्रीति अनेजा, वीरेंद्र कुमार, कोच रमेश और महेंद्र ने बताया कि अनीश अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहता है। वह हर खेल में फोकस रखता है। पढ़ाई में भी अनीश आगे रहता है। अनीश दसवीं और उसकी बहन 12वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं। टीचर्स ने बताया कि वह कक्षा में शांत स्वभाव का और बहुत ही अनुशासन में रहने वाला विद्यार्थी है।
सीबीएसई से लेटर भेजकर ली है स्पेशल परमिशन
प्रिंसिपल ओफिलिया लोबो ने बताया कि अनीश और उसकी बहन मुस्कान दोनों मेहनती हैं। अनीश के लिए कई बार लेटर भेजकर सीबीएसई से परमिशन ली गई। अब अनीश 16, 17, 18 अप्रैल को परीक्षा देने के लिए आएगा। इससे पहले भी अनीश शूटिंग गेम के बाद स्कूल में आकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने का किया था वादा
सेक्टर-छह में अनीश भनवाला के घर में सुबह से ही रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। फिलहाल सेक्टर-6 में अनीश के दादा यशवंत सिंह रहते हैं। वह सिंचाई विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट पद से रिटायर हैं। उनके साथ अनीश की ताई प्रियंका और उसके बच्चे रहते हैं। सुबह साढ़े नौ बजे दादा को अनीश के गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने की सूचना मिली थी। पूरा दिन अनीश के घर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा।