{"_id":"5acd0e4b4f1c1b613e8b471b","slug":"181523387979-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने में आईवीसीएस रहेगा कारगर : प्रो. सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने में आईवीसीएस रहेगा कारगर : प्रो. सोलंकी
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने में आईवीसीएस रहेगा कारगर : प्रो. सोलंकी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने बंदियों के मानसिक तनाव को कम करने और उनके परिवार से सीधा संपर्क कराने के लिए करनाल की जेल से इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम(आईवीसीएस) की शुरुआत की गई है। इस प्रकार की सुविधा प्रदेश की अन्य जेलों में भी करवाने का सरकार का प्रयास है। राज्यपाल मंगलवार को जिला जेल में इनमेट वीडियो कालिंग सिस्टम (आईवीसीएस) का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्ण देव कांबोज, महानिरीक्षक कारागार (पुलिस) डॉ. एम रवि किरण, महानिरीक्षक कारागार, जगजीत सिंह, अपर महानिरीक्षक कारागार डॉ. हरीश कुमार, उपायुक्त करनाल डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल जश्नदीप सिंह रंधावा, जेल अधीक्षक करनाल शेर सिंह, डीएसपी जसवंत सिंह उपस्थित थे। राज्यपाल ने मीडिया से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जेल में बंदियों को सुविधा देने के उद्देश्य से आज एक विशेष पहल की है। कहा कि करनाल जेल में बेहतरीन व्यवस्था है। यहां पर बंदियों की सोच में बदलाव लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई जाती हैं। जिला जेल अधीक्षक शेर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। जेल की गतिविधियों के बारे मेें बताया कि सरकार की हर सुविधा बंदियों को मिल रही है। समय-समय पर अधिकारी जेल का भ्रमण करते हैं और सभी बंदियों से बातचीत की जाती है।