{"_id":"5a5a5e954f1c1bf9408b4ab5","slug":"181515871893-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नी ट्रैप के मामले में दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, टीम रोहतक मार रही है रेड, मास्टर माइंड है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नी ट्रैप के मामले में दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, टीम रोहतक मार रही है रेड, मास्टर माइंड है फरार
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीट्रैप : आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हनीट्रैप के मामले में गत दिवस गिरफ्तार किए गए महिला और युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वहीं एक टीम ने मास्टरमाइंड रोहतक के सुनील को पकड़ने के लिए रोहतक में छापामारी कर रही है। सिविल थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि यूपी के शामली निवासी एक व्यापारी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने की आरोपी करनाल निवासी एक महिला और झज्जर निवासी साहिल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ये दोनों आरोपी व्यापारी से ब्लैकमेलिंग के 6 लाख रुपये ले रहे थे, जिनसे रुपये बरामद भी कर लिए हैं। आरोपी महिला और मास्टरमाइंड सुनील ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उसका पर्स और रुपये छीने थे, जो अभी बरामद करने हैं। साथ ही मुख्य आरोपी रोहतक निवासी सुनील को भी काबू करना है। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी महिला और साहिल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रोहतक में टीम छापामारी कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।