{"_id":"5a5263b64f1c1b1c198b5660","slug":"181515348918-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहंड की फाटक पर बनेगा अंडरब्रिड व ओवरब्रिज : कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहंड की फाटक पर बनेगा अंडरब्रिड व ओवरब्रिज : कल्याण
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक कल्याण ने किया सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
हलका विधायक और हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने गांव कोहंड की रेलवे फाटक पर लो-हाइट अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की है। दोनों ओवरब्रिज लगगभ 50 करोड़ की लागत से बनेंगे। दोनों ब्रिजों से लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों के साथ-साथ गुढ़ा गैस प्लांट को भी लाभ मिलेगा। हलका विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास कार्यों की कमी नहीं आने दी जाएगी। वे रविवार को गांव गुढ़ा में लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान सरपंच प्रवीण कुमार ने गांव के विकास के लिए कई मांगें रखी। जिन सभी मांगों पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने मुहर लगाई और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाने की प्रपोजल तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल लोगों को आश्वासन दिए है, लेकिन बीजेपी सरकार ने कार्य करके दिखाएं है। उन्होंने कहा कि गांव में गंदे पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब गांवों की तालाबों में थ्री पोंड व फाइव पोंडों का निर्माण कराया जा रहा है। इनके बनने से ग्रामीणों को दो फायदे होंगे। इसमें एक तो गंदे पानी की व्यवस्था होगी, वहीं दूसरी ओर तथा उन पर पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण सैर भी कर सकें। इस अवसर पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद त्यागी, पंचायती राज एसडीओ केजी गोयल, मूनक चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह, सरपंच संदीप, केमपाल गोस्वामी, कार्यकारी सरपंच सुरेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।